एक्सप्लोरर

कन्नौज रेलवे हादसा: मंत्री असीम अरुण बोले- '23 मजदूर घायल', 5 की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

UP News: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर बीजेपी नेता और राज्य मंत्री असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, कन्नौज के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है. 5 घायलों की हालत नाजुक है.

Kannauj News: कन्नौज में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन लेंटर के ढहने से कई मजदूर मलबे में दबे हुए है. बचाव कार्य के जरिए मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है. कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर राज्य मंत्री और कन्नौज विधायक असीम अरुण का बयान सामने आया है.

घटना की सूचने मिलते ही मौके पर पहुचे कानपुर कमिश्नर विजयेंद्र पांडियन कानपुर जोन के आईजी जोगेंद्र कुमार, हादसे स्थल का जायजा लिया है. कमिश्नर ने बताया की अभी तक 23 मजदूर रेस्क्यू ऑपरेशन में घायल अवस्था में अलग अस्पताल भेजे गए है. मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 घंटे से ज्यादा का समय अभी लग सकता है. NDRF की टीम आ रही है. 5 घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया है. 5 घायलों की हालत नाजुक है. 3 घंटे से ज्यादा समय से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन.

हादसे को लेकर राज्य मंत्री असीम अरुण का बयान आया सामने
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर बीजेपी नेता और राज्य मंत्री असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, कन्नौज के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माणाधीन लेंटर पर मजदूर काम कर रहे थे. मात्र से अधिक कंक्रीट डालने पर लिंटर ढह गया. हादसे में कुल 23 लोग घायल है. जिसका इलाज कन्नौज के जिला अस्पताल में चल रहा है. मलबे में और लोगों के दबे होने की संभावना है. मलबे को हटाने के लिए मशीनों के साथ साथ मानव श्रम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. रेलवे से जुड़े होने के कारण इस हादसे की जांच कराई जाएगी. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे निश्चित तौर पर दंड दिया जाएगा. हादसे में जो भी घायल हुए उन सभी का इलाज सरकार की ओर से निशुल्क कराया जा रहा है. 

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं. जिनमें 5 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. निश्चित तौर पर सरकार हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज निशुल्क करा रही है. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मामले में अधिकारियों को निर्देश देते हुए बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा है. 

कांग्रेस ने घटना पर दी अपनी प्रतिक्रिया 
इस घटना पर समाजवादी पार्टी के अलावा कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि, "कन्नौज में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गिरने से कई मजदूरों के निधन की सूचना बेहद दुःखद है. भाजपा राज में बनने वाली इमारतों के टिकने की कोई गारंटी नहीं होती. हर काम में भ्रष्टाचार को भाजपा ने अपनी पहचान बना ली है. यह भ्रष्टाचार और लापरवाही से अनेक बार कई लोगों के जान की दुश्मन साबित हो चुकी है. आखिर ऐसी लापरवाहियां जनता की जान कब तक लेती रहेंगी?"

यह भी पढ़ें- 'जिसका नाम ही रावण है..', चंद्रशेखर आजाद के महाकुंभ वाले बयान पर बोले BJP सांसद साक्षी महाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, काजोल संग दिए राज-सिमरन जैसे पोज
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, कही दिल की बात
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget