एक्सप्लोरर

'मादुरो की तरह ट्रंप की भी गिरफ्तारी...', ईरानी अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी धमकी

Iran-US Tensions: विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तनाव और गहरा गया है. ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर विवादित बयान दिया है.

Iran-US Tensions: ईरान में देशभर में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर विवादित बयान दिया है. ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ द कल्चरल रिवॉल्यूशन के सदस्य हसन रहिमपोर आज़घदी ने ट्रंप को पकड़ने की धमकी दी है.

हसन रहिमपोर आज़घदी ने कहा कि ईरान को ट्रंप के बयानों का जवाब उसी तरह देना चाहिए, जैसा अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिकी बलों ने मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा, ट्रंप को भी वैसा ही अंजाम भुगतना चाहिए. आजघदी ने कहा, 'ईरान को ट्रंप के साथ वही करना चाहिए, जो उन्होंने मादुरो के साथ किया. ट्रंप को ईरान में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर अपने रुख की कीमत चुकानी होगी.'

उठाई कार्रवाई की मांग

ईरान के अधिकारी कहा कि ट्रंप को उनके राष्ट्रपति रहते हुए या उसके बाद भी पकड़ा जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद चाहते हैं कि ट्रंप को गिरफ्तार किया जाए. ईरानी अधिकारी यहीं नहीं रुके. उन्होंने अमेरिका के अंदर कार्रवाई करने की बात भी कही. उनका कहना था कि ट्रंप के रवैये को देखते हुए अमेरिका के किसी भी राज्य या शहर में किसी भी तरह का ऑपरेशन किया जा सकता है. यहां तक कि अमेरिकी अधिकारियों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी और नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई भी जायज मानी जानी चाहिए. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. वहीं अमेरिका भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. इन बयानों के बाद तेहरान और वॉशिंगटन के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

'लोगों को मारा गया तो हम दखल देंगे'

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में तेल और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि अमेरिका ईरान की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है. उन्होंने ईरानी सरकार को चेतावनी दी कि अगर प्रदर्शनकारियों पर घातक बल का इस्तेमाल किया गया तो अमेरिका जवाब देगा. ट्रंप ने कहा, “ईरान बड़ी मुसीबत में है. हम बहुत करीब से देख रहे हैं. अगर उन्होंने पहले की तरह लोगों को मारना शुरू किया, तो हम दखल देंगे.”

ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिकी प्रतिक्रिया में जमीनी सैनिकों की तैनाती नहीं होगी. उन्होंने कहा, “इसका मतलब जमीन पर सेना भेजना नहीं है, बल्कि वहां वार करना है, जहां सबसे ज्यादा दर्द हो.” ट्रंप ने ईरान के प्रदर्शनों को अभूतपूर्व बताया और कहा कि सालों के दमन ने लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदर्शनकारी सुरक्षित रहेंगे और ईरानी नेताओं को चेतावनी दी कि वे लोगों पर गोलियां न चलाएं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाक की भूमिका पर क्या बोला पैनल?
यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाक की भूमिका पर क्या बोला पैनल?
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
Explained: H-1B वीजा बंद करने की फिराक में अमेरिका? लेबर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
H-1B वीजा बंद करने की फिराक में US? लेबर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget