एक्सप्लोरर

Kannauj News: कन्नौज में ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Kannauj Police: पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने बताया कि कुछ समय बाद उसका शव छिबरामऊ तहसील परिसर स्थित न्यायालय भवन के पीछे एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला. जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है.

Kannauj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले के छिबरामऊ (Chhibramau) में एक सिपाही ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय परिसर में ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे (Deepak Dubey) ने बताया कि छिबरामऊ न्यायालय में तैनात सिपाही विष्णु रोज की तरह आज सुबह ड्यूटी करने के लिए छिबरामऊ तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां उसने कुछ देर फोन पर बात की. 

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने बताया कि कुछ समय बाद उसका शव छिबरामऊ तहसील परिसर स्थित न्यायालय भवन के पीछे एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला, इससे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया.

दीपक दुबे ने बताया कि पुलिसकर्मियों की मदद से विष्णु के शव को नीचे उतरवाया गया और घटना की सूचना सिपाही के परिजनों को दी गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि विष्णु मूल रूप से मथुरा जिले का निवासी था और पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. सिपाही विष्णु की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला कन्नौज (Kannauj) जिले के छिबरामऊ का है. जहां रोज की तरह ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सिपाही विष्णु मूल रूप से मथुरा (Mathura) का रहने वाला था और पांच महीने पहले ही शादी हुई थी. पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस की मदद से सिपाही के शव को नीचे उतरवाया गया और घटना की सूचना परिजनों को दी गई. इसी के साथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. खुदकुशी के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मचा हुआ है. 

यह भी पढ़ें:-

Rishabh Pant Accident: देहरादून के अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर बड़ा अपडेट, जानिए एसपी ने क्या कहा?

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget