एक्सप्लोरर

थूक लगाकर फेस मसाज, सैलून वाले की घिनौनी हरकत का वीडियो हो रहा है वायरल

Kannauj News: कन्नौज में एक सैलून कर्मी एक व्यक्ति की मसाज कर रहा है. इस दौरान वह अपने हाथ पर थूकता है और व्यक्ति के चेहरे पर थूक से मसाज करने लगता है, जिसका उसने वीडियो भी बनाया और वायरल भी कर दिया.

Kannauj Viral Video: अगर आप दाढ़ी फेशियल या मसाज कराने के लिए सैलून जाते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरुरी है. यह खबर आपको होशियार करेगी कि अगर आपका फेसियल करा रहे हैं तो अपने नाई पर निगरानी रख सकेंगे. दरअसल कन्नौज जिले के थाना तालग्राम इलाके में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद सब हैरान है.

वीडियो में सैलून कर्मी एक व्यक्ति की मसाज कर रहा है. मसाज करते समय वह थूक हाथ में बार बार लेता है और उसके चेहरे पर मसाज करने लगता है. जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस तत्काल हरकत में आई और वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच जुट गई.

थूक से किया फेस मसाज 

पूरा मामला तालग्राम थाना क्षेत्र का है. यहां टीला मोहल्ला निवासी यूसुफ नाम के नाई की सैलून की दुकान छिबरामऊ मार्ग पर है.  यूसुफ का एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिले भर में हड़कंप मच गया. यूसुफ अपनी दुकान पर एक ग्राहक की मसाज कर रहा है और जब ग्राहक की आंख बंद है तभी यूसुफ ग्राहक की बंद आखों का फायदा उठाकर थूक से मसाज कर रहा है. ऐसे उसने एक बार नही बल्कि दो बार किया और बड़े ही आराम से वीडियो भी बनाया और फिर वीडियो को सोसल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.

यूसुफ की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित 

वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो खुद यूसुफ ने वायरल भी किया. यूसुफ की इस गंदी हरकत के बाद पूरे इलाके में रोष का माहौल व्याप्त है. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर युसूफ की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है. वीडियो वायरल होने के बाद से ही यूसुफ और उसका परिवार फरार है. डर और दहशत के चलते इलाके के सभी सैलून दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए हैं.

वायरल वीडियो पर बयान जारी करते हुए कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक सैलूनकर्मी का थूक कर अपने ग्राहक की मसाज करने वीडियो सामने आया है. मामले को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपी की तलाश की जा रही है. मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

 ये भी पढ़ें: '...सरकार को धन्यवाद देता हूं', वक्फ बोर्ड में संशोधन के प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट के वकील का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget