एक्सप्लोरर

कमलेश तिवारी पर 15 बार हुआ था चाकू से वार, एक गोली भी मारी गई

कमलेश तिवारी के शरीर पर 15 बार चाकू से वार किया गया था। चाकू से वार के बाद उनके शरीर पर एक गोली भी मारी गई थी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि कमलेश की बेरहमी से हत्या की गई थी। कमलेश के शरीर पर कम से कम 15 बार चाकू से वार किया गया था। कमलेश को चाकू मारने के बाद एक गोली भी मारी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, चाकुओं के सभी 15 वार सिर्फ जबड़े से लेकर छाती के बीच में 10 सेंटीमीटर के भीतर किए गए हैं। साथ ही गला रेतने के दो गहरे जख्म भी मिले हैं। रिपोर्ट में पीठ पर भी चाकुओं के निशान मिले है। चाकू से वार करने के बाद चेहरे पर एक गोली भी मारी गई। सिर के पीछे हिस्से में 32 बोर की गोली फंसी मिली है। बीते शुक्रवार को कमलेश तिवारी की हत्या हुई थी। हत्यारे मिठाई के डिब्बे में चाकू लेकर आए थे।

मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन गिरफ्तार कमलेश तिवारी हत्याकांड में बीती रात गुजरात एटीएस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का नाम अशफाक और मोइनुद्दीन है। गुजरात एटीएस ने दोनों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे सूरत से राजस्थान भागने की फिराक में थे। बतादें कि पुलिस के शिकंजे में आया अशफाक सूरत के लिंबायत स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला है, जबकि मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान उमरवाड़ा स्थित लो कास्ट कॉलोनी सूरत का रहने वाला है। अशफाक पेशे से मेडिकल रेप्रिजेंटटिव और मोइनुद्दीन फूड डिलिवरी बॉय का काम करता था।

साजिशकर्ताओं को पांच दिन की रिमांड मंगलवार को तीनों साजिशकर्ताओं को लखनऊ पुलिस ने सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। तीनों साजिशकर्ता 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजे गए हैं। सूरत से पकड़े गए साजिशकर्ता फैजान राशिद पठान और मौलाना मोहसिन शेख सलीम 5 दिन की कस्टडी रिमांड पर भेजे गए। तीनों लोग 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget