एक्सप्लोरर

कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत, हर-हर महादेव के जयकारों के बीच रवाना हुआ पहला जत्था

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री योगी की पहल के बाद गाजियाबाद से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया है. इस यात्रा को बीजेपी के नेताओं हर झंडी दिखाई है.

Ghaziabad News: पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश से कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा की शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से पहला जत्था विधि-विधान और भक्ति-भाव से रवाना किया गया है. 39 श्रद्धालुओं वाले इस पहले जत्थे को मंत्रोच्चार, डमरू और मृदंग की ध्वनि के बीच भावभीनी विदाई दी गई है. वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूरे उत्साह के साथ '.हर हर महादेव' के उद्घोष से वातावरण को शिवमय बना दिया गया.

इस ऐतिहासिक मौके पर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी दीपक मीणा समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

योगी सरकार ने फिर से यात्रा शुरू कर दिया ये संदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्षों से रुकी इस पवित्र यात्रा को फिर से शुरू कर एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सनातन संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाना उसकी प्राथमिकता है. कैलाश मानसरोवर यात्रा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है. यह यात्रा चीन के तिब्बत क्षेत्र में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील तक जाती है, जिसे भगवान शिव का धाम माना जाता है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले हर तीर्थयात्री को 1 लाख रुपये की सहयोग राशि सरकार की ओर से दी जाएगी. यह निर्णय श्रद्धालुओं के लिए बड़ा सहारा साबित हो रहा है. यह यात्रा ना सिर्फ भक्ति का प्रतीक है, बल्कि योगी सरकार की धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की नीतियों का भी जीवंत उदाहरण बन चुकी है. सरकार की यह पहल आने वाले वर्षों में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देने वाली है.

तीर्थयात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा विशेष रुद्राक्ष और दर्शन कार्ड
इस मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से एक विशेष योजना की भी घोषणा की गई. तीर्थयात्रा से लौटने वाले सभी श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष की माला और एक सुगम दर्शन कार्ड प्रदान किया जाएगा, जो एक वर्ष तक मान्य रहेगा. इस कार्ड की मदद से यात्री और उनके चार परिजन बिना लंबी लाइन के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर सकेंगे. हालांकि यह सुविधा महाशिवरात्रि, सावन सोमवार, रंगभरी एकादशी जैसे पर्वों पर मान्य नहीं होगी.

विदाई समारोह में शिव आराधना का विशेष आयोजन किया गया था. डमरू, मृदंग, तुरही, ढोलक जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था. हर किसी के चेहरे पर कैलाश जाने की खुशी और शिव के प्रति भक्ति साफ नजर आ रही थी. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'मोदी और योगी के युग में सनातन धर्म में नई चेतना आई है.'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget