एक्सप्लोरर

Prayagraj में कड़े इंतजाम के बीच होगी जुमे की नमाज, प्रशासन ने बनाई 46 संदिग्धों की सूची

संगम नगरी Prayagraj में शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जानी है. कानपुर की घटना के मद्देनजर पूरा प्रदेश आज अलर्ट पर है.

Prayagraj News: कानपुर (Kanpur News) हिंसा के बाद का आज पहला शुक्रवार है. संगम नगरी प्रयागराज में भी आज मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जानी है. कानपुर की घटना के मद्देनजर पूरे प्रदेश को आज अलर्ट पर रखा गया है. इसी के तहत प्रयागराज में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और पीएसी के साथ ही मजिस्ट्रेट भी टीम बनाकर लगातार गश्त कर रहे हैं . मस्जिदों के बाहर खास निगहबानी की जा रही है. पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं. इस तरीके के सुरक्षा इंतजाम किए जाने के दावे किए गए हैं, जिसके चलते नमाज के बाद कहीं भीड़ ना इकट्ठी होने पाए. कहीं किसी तरीके की कोई गड़बड़ी या हिंसा ना होने पाए.

प्रयागराज में प्रशासन ने 46 संदिग्धों की एक सूची तैयार की है. इन पर निगरानी के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही लोगों को यह अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर किसी ने गड़बड़ी की या कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

प्रयागराज में जुमे की नमाज के लिए पुलिस अलर्ट पर है.
प्रयागराज में जुमे की नमाज के लिए पुलिस अलर्ट पर है.

पुलिस के साथ पीएसी तैनात
प्रयागराज में जामा मस्जिद समेत तमाम प्रमुख मस्जिदों के बाहर सुबह से ही पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी एहतियातन खड़ी की गई है. दंगा नियंत्रण वाहन लगातार घूम रहा है. प्रशासन ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर धर्मगुरुओं से भी अपील कराई है. खुद शहर काजी कारी मकबूल ने ऑडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति व अमन चैन बनाए रखने की अपील की है. जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा करने के बाद घर या काम पर वापस लौटने की नसीहत दी है.

शहर की जामा मस्जिद के बाहर का इलाका तो छावनी में तब्दील है. यहां सड़कों पर बैरिकेडिंग भी की गई है. प्रशासन का साफ कहना है कि सीसीटीवी कैमरों, खुफिया एजेंसियों व ड्रोन कैमरों के जरिए हर एक जगह की निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर भी कोई भड़काऊ या विवादित पोस्ट नहीं डालने की चेतावनी दी गई है. प्रशासन का कहना है कि अगर किसी वजह से माहौल खराब होता है तो इसके जिम्मेदार लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Prayagraj News: कैबिनेट मंत्री की मेयर पत्नी ने अपने ही घर के बाहर बने रैम्प पर चलवाई जेसीबी, हो रही तारीफ

UP MLC Election 2022: क्या एमएलसी चुनाव में सीट न मिलने पर अखिलेश यादव से नाराज हैं ओम प्रकाश राजभर, जानिए- उन्होंने क्या कहा?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget