एक्सप्लोरर

Prayagraj News: कैबिनेट मंत्री की मेयर पत्नी ने अपने ही घर के बाहर बने रैम्प पर चलवाई जेसीबी, हो रही तारीफ

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर पत्नी अभिलाषा गुप्ता की वाहवाही हो रही है. मेयर पत्नी ने प्रयागराज में अपने घर के बाहर नाली पर बने सीमेंटेड रैंप को जेसीबी से खुद ही तुड़वा दिया.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर पत्नी अभिलाषा गुप्ता की वाहवाही हो रही है. वाहवाही की वजह दोनों की अनूठी मिसाल है. मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मेयर पत्नी ने प्रयागराज में अपने घर के बाहर नाली पर बने सीमेंटेड रैंप को जेसीबी से खुद ही तुड़वा दिया. इसकी जगह अब लोहे की जालियों से बना रैंप तैयार कराया जाएगा. मेयर अभिलाषा गुप्ता का कदम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर संदेश देना है. मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी की पहल का हर तरफ स्वागत हो रहा है.

मंत्री की मेयर पत्नी ने पेश की अनूठी मिसाल

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बहादुरगंज इलाके के रहने वाले हैं. प्रयागराज आने पर मंत्री परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रहते हैं. पत्नी अभिलाषा गुप्ता प्रयागराज नगर निगम की मुखिया हैं. नगर निगम पर ही शहर में अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी है. इन दिनों शहर में फिर से अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होना है और जगह-जगह कार्रवाई होनेवाली है. मेयर अभिलाषा गुप्ता ने पहल इसलिए की ताकि दूसरे लोग सवाल ना उठा सकें. उनका कहना है कि घर के बाहर बने रैंप को अतिक्रमण की वजह से कार्रवाई के तौर पर नहीं तोड़ा गया है बल्कि उन्होंने पहल करते हुए खुद ही जेसीबी से रैंप तुड़वाया है.

UP MLC Election 2022: क्या एमएलसी चुनाव में सीट न मिलने पर अखिलेश यादव से नाराज हैं ओम प्रकाश राजभर, जानिए- उन्होंने क्या कहा?

जेसीबी से तुड़वाया नाले पर बना सीमेंटेड रैंप

लोगों का कहना है कि संविधान ने सबको बराबरी का दर्जा दिया है. ऐसे में अगर मेयर अभिलाषा गुप्ता का अपना निर्माण तोड़े जाने के लिए खुद पहल करना अच्छी बात है. आमतौर पर लोग सत्ता की हनक दिखाते हैं. सरकारी अमले पर रौब गांठने की कोशिश करते हैं. लेकिन सत्ता में ऊंचे पायदान पर बैठे होने के बावजूद मंत्री के परिवार की पहल काबिले तारीफ है और लोगों को आईना दिखाने वाली भी है. मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के मीडिया सहयोगी ने सीमेंटेड रैंप तोड़े जाने की फोटो जारी की.

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ में लूडो खेलने पर पिता ने 8 साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला, ऐसे खुला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोगों की मौत, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोगों की मौत, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget