एक्सप्लोरर

बॉलीवुड का सफर मेरी जिंदगी का एक हिस्सा है: गुल पनाग

फिल्म के सफर में गुल पनाग ने गुल ने 'डोर', 'धूप', 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' और 'अब तक छप्पन 2' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगो का दिल जीता।

मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क। गुल पनाग का कहना है कि बॉलीवुड उनकी जिंदगी का महज एक हिस्सा रहा है और इंडस्ट्री में उनका अब तक का सफर शानदार रहा है। गुल ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व भी किया था। अपने अब तक के फिल्मी करियर में गुल ने 'डोर', 'धूप', 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' और 'अब तक छप्पन 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।

View this post on Instagram
 

Some days you're the bouquet of flowers. And some days you're the person standing next to it ‍️ @therollingpanda_

A post shared by Gul Panag (@gulpanag) on

हिंदी फिल्म जगत में अपने अब तक के इस सफर के बारे में गुल ने सोमवार को कहा, "मेरी जिंदगी के इस सफर में बॉलीवुड महज एक हिस्सा रहा है। मेरे ख्याल से यह एक शानदार सफर रहा है और मेरे पास शिकायत करने की कोई वजह नहीं है।" गुल एक अर्ध-मैराथन धाविका, एक बाइकर और एक पाइलट भी हैं।

फिटनेस के लिए जानी जाने वाली गुल साल 2017 में एक हेल्थ और फिटनेस स्टार्टअप मोबीफिट की सह-संस्थापक भी रहीं। वह 2014 के आम चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार भी थीं। निजी और पेशेवर जिंदगी में वह किस तरह से तालमेल रखती हैं, इसके जवाब में गुल ने कहा, "मुझे लगता है कि जिंदगी आपको कई सारे मौके देती है। आप या तो ले सकते हैं या यह कह सकते हैं कि मैं एक बहुत ही कम्फर्टेबल जोन में हूं और मैं कुछ करना नहीं चाहती हूं। मेरे ख्याल से मैं उन लोगों में से हूं जो अपने राह में आने वाले हर अवसरों पर नजर रखते हैं। अगर अवसर अच्छा रहता है, तो मैं उन्हें दोनों हाथों से स्वीकारती हूं।"

गुल वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी संग काम कर रही हैं। इस पर गुल ने कहा, "अमेजन प्राइम वीडियो के 'द फैमिली मैन' के साथ मैं पहली बार डिजिटल फॉर्मेट में काम कर रही हूं। इसे अमेजन प्राइम वीडियो में वैश्विक पैमाने पर देखा जा सकता है। मैं सही मायनों में खुद को आभारी महसूस कर रही हूं कि मुझे इस तरह के एक बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला है।" अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में गुल ने कहा, "द फैमिली मैन' के बाद मैं जयदीप अहलावत के साथ अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक वेब सीरीज कर रही हूं, इसे क्लीन स्लेट फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह अगले साल रिलीज होगी।"

गुल, नील नितिन मुकेश के साथ 'बाइपास रोड' नामक एक फिल्म भी कर रही हैं। इसके बाद वह 'पवन पूजा' में नजर आएंगी जिसके निर्देशक शाद अली हैं। इसके अलावा गुल 'रंगबाज' सीजन 2 में जिमी शेरगिल संग दिखेंगी।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget