एक्सप्लोरर

Joshimath: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट् ने भू-धंसाव को बताया अकल्पनीय, कहा- 'सरकार कर रही पुनर्वास'

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ में हुई घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर जानकारी दी और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम के बारे में भी बताया.

Uttarakhand News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) शनिवार को हल्द्वानी (Haldwani) दौरे पर पहुंचे. महेंद्र भट्ट ने यहां पत्रकारों से बातचीत की और जोशीमठ (Joshimath) में हुए भू-धंसाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद अकल्पनीय है. उत्तराखंड (Uttarakhand) में आपदाएं आती रहती हैं लेकिन जोशीमठ जो कि ऐतिहासिक शहर है वहां घरों में दरारें आना और जमीन धंस जाना बेहद अकल्पनीय है. 

महेंद्र  भट्ट ने कहा, 'सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. सीएम पुष्कर सिंह धामी आज खुद जोशीमठ के दौरे पर हैं. इसके अलावा सरकार ने प्राथमिक स्तर पर जो भी जरूरी समझा, वह कदम उठाए हैं. जोशीमठ के लोगों के पुनर्वास के लिए भी सरकार कदम उठा रही है. इसके अलावा वहां चल रहे आसपास के निर्माण कार्यों को भी बंद कर दिया गया है और लोगों के रहने के लिए जीएमबीएन और बद्रीनाथ मंदिर समिति के सभी गेस्ट हाउस टेकओवर कर लिए गए हैं. इसके साथ ही सरकार ने यह निर्णय लिया है कि पुनर्वास होने तक लोगों को किराया भी दिया जाएगा. सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ जोशीमठ के स्वरूप को बचाने के लिए काम कर रही है.' 

15 जनवरी से पहले मंडल अध्यक्ष हो जाएंगे घोषित

वहीं, बीजेपी मंडल स्तर पर अपने संगठन के विस्तार में जुटी हुई है. इसी क्रम में हल्द्वानी पहुंचे महेंद्र भट्ट ने कुमाऊं मंडल में बीजेपी के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा की. उन्होंने साथ ही 15 जनवरी से पहले पूरे प्रदेश में बीजेपी के मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए जाने की भी बात कही है. मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राज्य में संगठन विस्तार का काम तेजी के साथ चल रहा है. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: पीएम मोदी के इस फैसले की अखिलेश यादव ने खूब की तारीफ, अब रखी ये नई मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget