एक्सप्लोरर

Joshimath News: जोशीमठ में खतरे की जद में आए मकानों पर प्रशासन ने लगाए लाल निशान, आवाजाही भी रोकी

Joshimath News: भू-धंसाव को देखते हुए जोशीमठ को तीन जोन में बांट दिया है. ये तीन जोन असुरक्षित, सुरक्षित और बफर जोन में बांटे गए हैं. जोन के आधार पर घरों के चिन्हीकरण के आदेश दिए गए हैं.

Joshimath Land Slide: उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) में भू-धंसाव की घटनाओं से दहशत का माहौल के बीच अब उन घरों को चिन्हित किया जा रहा है जिनमें ज्यादा बड़ी दरारें आई हैं, या फिर उनके गिरने का खतरा बढ़ गया है. जिला प्रशासन की तरफ से अब ऐसे घरों पर लाल क्रॉस के निशाना लगाए जा रहे हैं. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि इन जगहों पर आवाजाही को समय रहते प्रतिबंधित किया जा सके. यही नहीं ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. 

जोशीमठ में भूधंसाव की वजह से अब तक 600 से ज्यादा घरों में दरारें आ गई हैं. जिसे लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है. चमोली के डीएम ने जोशीमठ के हालात को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि "जोशीमठ में भू-धंसाव की वजह से जिन घरों पर खतरा मंडरा रहा है उन मकानों को जिला प्रशासन की ओर से रेड क्रॉस लगाकर चिन्हित किया जा रहा है. इसके साथ ही जोशीमठ के सिंहधर, गांधीनगर, मनोहरबाग, सुनील वार्ड को असुरक्षित घोषित किया गया है. इन वार्डों में प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए मार्किंग की जा रही है. 

तीन जोनों में बांटा गया जोशीमठ

दरअसल जमीन धंसाव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जोशीमठ को तीन जोन में बांट दिया है. ये तीन जोन असुरक्षित, सुरक्षित और बफर जोन में बांटे गए हैं. जोन के आधार पर घरों के चिन्हीकरण के आदेश दिए गए हैं. असुरक्षित जोन में ऐसे मकान होंगे जो ज्यादा जर्जर हैं और रहने लायक नहीं हैं. सुरक्षित जोन में वो भवन होंगे जिनमें हल्की दरारें हैं और दरारों का आकार स्थिर है बढ़ नहीं रहा है. बफर जोन में वो भवन होंगे जिनमें हल्की दरारें हैं, लेकिन दरारों के बढ़ने का खतरा है. 

हालात पर सीएम धामी की नजर

जोशीमठ के हालात पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजर बनाए हुए हैं. शनिवार को सीएम धामी ने पूरे इलाके का हवाई और जमीनी सर्वेक्षण किया था. सीएम धामी ने यहां के लोगों से बात की और जमीनी स्तर पर हालात को समझा. जिसके बाद जोशीमठ में खतरे के जोन में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है. सीएम धामी के मुताबिक अब तक खतरे वाले घरों में रहने वाले 68 परिवारो को शिफ्ट किया गया है. इसके अलावा 600 घरों को एक जोन बनाया गया है जहां से लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- Heart Attack: कानपुर में जानलेवा बनी सर्दी, 6 दिन में 114 की हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक से मौत, 604 मरीजों का जल रहा इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget