एक्सप्लोरर

JNU में आखिर कल क्या हुआ था? कौन थे वो नकाबपोश गुंडे

JNU में आखिर कल क्या हुआ था? कौन थे वो नकाबपोश गुंडे,जिन्होंने जेएनयू में घुसकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर हमला किया। इस पूरे मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। एक बार फिर से देश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)सुर्खियों में हैं। जहां रविवार को नकाबपोश गुंडों ने कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों पर जानलेवा हमला किया है। हाथों में लाठी, डंडों और लोहे की रॉड लेकर बदमाशों ने लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर तोड़फोड़ की। छात्र-छात्राओं के अलावाप्रोफेसर्स के साथ भी मारपीट की गई। इस पूरे हमले ने न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश को हैरान कर दिया।

इस हमले में जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गईं है। आईशी समेत करीब 20 छात्रों को लहूलुहान अवस्था में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

आशंका जताई जा रही है कि छात्रों के दो गुटों में हुई लड़ाई इस हमले की वजह हो सकती है। दरअसल, रविवार शाम को कैंपस के अंदर उस वक्त टेंशन शुरू हो गई थी, जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिस वक्त दोनों गुटों में मारपीट हो रही थी, तब वहां टीचर्स भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद फीस बढ़ोतरी को लेकर हुआ है। दरअसल, छात्रों का एक गुट फीस बढ़ोतरी के पक्ष में हैं, जो छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू करना चाह रहा था, जबकि दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा था। इसी को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए, जो विवाद देखते देखते हिंसा में तब्दील हो गया। हालांकि, इस पूरे हिंसा मामले पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। एबीवीपी और लेफ्ट एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

वहीं, जेएनयू हिंसा पर सियासत भी शुरू हो गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने जेएनयू हिंसा की निंदा की है। इस बावत मंत्रालय ने जेएनयू प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी है। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से बात की है और हिंसा पर रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्री ने आईजी लेवल की एक अधिकारी की कमेटी बनाकर जल्द ही गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

जेएनयू हिंसा की बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर निंदा की है।

जेएनयू में हिंसा के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद कर दिया गया है। जेएनयू के छात्र का कहना है जो घटना घटी है, उसमें वाम संगठन, एबीवीपी और जेएनयू प्रशासन सभी बराबर के जिम्मेदार हैं। छात्रों ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लड़ाई पहले से चल रही थी और कल देर रात इस लड़ाई ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस घटना के बाद जेएनयू में हर आने जाने वाले से पूरी जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर के अंदर भी पुलिस तैनात की गई है। दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट सीपी शालिनी सिंह इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। अभी तक 3 लोगों वाम संगठन एबीवीपी और जेएनयू प्रशासन की तरफ से एफआईआर की दरख्वास्त की गई है, जिसमें इस पूरे मामले की जांच का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, ऐतिहासिक होगा लखनऊ में होनेवाला डिफेंस एक्सपो-2020 बेहमई कांड में 39 साल बाद आएगा फैसला..जब फूलन देवी ने 20 लोगों को लाइन में खड़ा कर मारी थी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget