एक्सप्लोरर

झांसी में MBBS छात्र की हॉस्टल से गिरकर संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि यह 2022 बैच का छात्र था. यह पैरामेडिकल कालेज के हॉस्टल में रह रहे थे. वहां रहने वाले अन्य छात्रों ने सुबह साढ़े 7 बजे के आस पास उसे गिरा हुआ देखा.

UP News: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र की हॉस्टल की दूसरी मंजिल से सन्दिग्ध अवस्था में गिरकर मौत हो गई. इस सूचना मिलते ही पुलिस व मेडिकल कॉलेज के अधिकारी मौके पर पहुँचे और जाँच शुरू कर दी है. 

मृतक सार्थक खन्ना लखनऊ के निराला नगर निवासी डॉक्टर रवि खन्ना का पुत्र था. डॉ रवि लखनऊ में कम्युनिटी मेडिसिन के डॉक्टर हैं. उनकी मां निधि खन्ना स्कूल संचालित करती हैं. मृतक के साथी तृतीय वर्ष के छात्र सिद्धार्थ ने बताया कि सार्थक खन्ना कल ही लखनऊ इंटरसिटी से लौटकर झाँसी आया था.

पैरामेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभभाई पटेल हॉस्टल में रात को कमरे का कूलर और पंखा नहीं चलने की वजह से कमरे में काफी गर्माहट थी. जिसके कारण वह उनके कमरे में नही सोया. सुबह 6:00 बजे तक सब कुछ सही था. करीब 7:00 बजे वह रेलिंग की तरफ गया जहां संदिग्ध अवस्था में रेलिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में काफी चोट आई जब तक उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए उसकी मौत हो गई.

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ मयंक सिंह ने बताया कि यह 2022 बैच का छात्र सार्थक खन्ना था. यह पैरामेडिकल कालेज के हॉस्टल में रह रहे थे. वहाँ रहने वाले अन्य छात्रों ने सुबह साढ़े 7 बजे के आस पास उसे गिरा हुआ देखा. उसे आनन फानन में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी लाया गया. उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं बचा सके और उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने बताया कि उसके सिर में चोट थी. सार्थक का 2nd फ्लोर पर कमरा था. यह रूम नम्बर 60 में था, उसी की बालकनी से यह गिरा था. वह कैसे गिरा इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस कार्रवाई चल रही. बाकी परिजनों के आने बाद स्पष्ट होगा.

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, AI-ड्रोन और GPS से हो रही सख्त निगरानी

Input By : पुष्पेंद्र सिंह यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget