एक्सप्लोरर

Jewar Airport: जल्द ही शुरू हो सकता है जेवर एयरपोर्ट का काम, मास्टर प्लान को मिली मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य एक हफ्ते में शुरू हो सकता है. सबसे पहले चारदीवारी, वाईआईएपीएल का दफ्तर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की इमारत बनाई जाएगी. एयरपोर्ट के शिलान्यास की तिथि अभी तय नहीं है.

Jewar Airport: जेवर में प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निर्माण की सारी औपचारिकताएं  पूरी हो गई हैं. नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (नियाल) के बाद यमुना विकास प्राधिकरण ने भी मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है. प्राधिकरण के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है. विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) अब एयरपोर्ट का निर्माण कार्य एक हफ्ते में शुरू करने की तैयारी में है. सबसे पहले चारदीवारी, वाईआईएपीएल का दफ्तर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की इमारत बनाई जाएगी.

पहले चरण का मास्टर प्लान पास
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण का मास्टर प्लान यमुना प्राधिकरण ने पास कर दिया है. मास्टर प्लान को अब सभी एजेंसियों ने पास कर दिया है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का मास्टर प्लान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) बोर्ड में ले जाने से पहले इसे नागर विमानन मंत्रालय, भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पास भेजा गया था.

एजेंसियों ने दिए थे सुझाव 
डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि इन एजेंसियों ने मास्टर प्लान में कुछ सुझाव दिए थे और इन सुझावों को सम्मिलित करते हुए फिर इन एजेंसियों को मास्टर प्लान भेजा गया था. जब इन एजेंसियों की हरी झंडी दे दी तब 13 अगस्त को इस मास्टर प्लान को नियाल के बोर्ड में रखा गया. बोर्ड ने इस मास्टर प्लान पर अपनी सहमति दे दी. साथ ही यह भी कहा कि इसे यमुना प्राधिकरण अपने बोर्ड में पास कराए. 

बोर्ड ने मंजूर कर दिया है मास्टर प्लान
डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि बताया कि यमुना प्राधिकरण ने अपने बोर्ड (परिचालन बैठक) में इस मास्टर प्लान को प्रस्तुत किया. बोर्ड ने इसे मंजूर कर दिया. इसके बाद मास्टर प्लान पास करते हुए विकासकर्ता कंपनी वाईआईएपीएल को भेज दिया है. विकासकर्ता कंपनी से 90 दिन में अपना ‘वर्क प्लान’ (कार्य योजना) जमा करने के लिए कहा गया है. उम्मीद है कि कंपनी 15 दिन के अंदर अपनी कार्य योजना नियाल को सौंप देगी.

होटल, व्यवसायिक परिसर के लिए अलग से नक्शा पास कराना होगा
डॉ अरुणवीर सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का मास्टर प्लान पास करते समय यमुना प्राधिकरण ने कहा है कि विकासकर्ता कंपनी को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अलग से नक्शा पास कराना होगा. अगर कंपनी वहां पर होटल, व्यवसायिक परिसर आदि का निर्माण करती है तो उसके लिए अलग से नक्शा पास कराना होगा. 

शिलान्यास की तिथि अभी तय नहीं है
डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि कंपनी का प्रयास है कि अगले एक हफ्ते में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए. सबसे पहले एयरपोर्ट की चारदीवारी, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का दफ्तर और एटीसी बिल्डिंग बनाई जाएगी. एयरपोर्ट चारदीवारी करीब 170 किलोमीटर लंबी है. उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास की तिथि अभी तय नहीं है.

ये भी पढ़ें:

तालिबान को AIMPLB के सदस्य सज्जाद नोमानी ने दी बधाई, कहा- हिंदी मुसलमान आपको सैल्यूट करता है

फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, प्रियंका बोलीं- फल फूल रही है बीजेपी सरकार की 'उगाही' योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget