एक्सप्लोरर

‘अग्निवीरों’ के लिए आरक्षित होंगी CAPF, असम राइफल्स में 10% सीट, जयंत चौधरी बोले- 'खच्चर को घोड़ा बनाने की कोशिश जारी'

Agnipath Scheme पर राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने गृह मंत्रालय द्वारा CAPF की भर्तियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण दिए जाने के फैसले पर कटाक्ष किया है.

Agnipath Scheme News: राष्ट्रीय लोकदल के नेता और राज्यसभा सांसद जयंत सिंह (Jayant Singh) ने गृह मंत्रालय द्वारा सीएपीएफ की भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने के फैसले पर कटाक्ष किया है. जयंत सिंह ने एक ट्वीट कर सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, शनिवार को  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में 10 प्रतिशत रिक्तियों को ‘अग्निवीरों’ के लिए आरक्षित करने की शनिवार को घोषणा की. इसके बाद जयंत सिंह ने गृह मंत्रालय के इस निर्णय पर कहा- "खच्चर को घोड़ा बनाने की कोशिश जारी!"

इससे पहले जयंत चौधरी ने ट्वीट किया किया हमारी प्रार्थना है सरकार युवा और जनता की भावनाओं का सम्मान करे, देश में शांति बने, किसान मज़दूर परिवारों के सभी सदस्य खुशहाल हों. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समाधि किसान घाट पर मौन धारण किया. 

बता दें केंद्र ने सशस्त्र बलों में लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर जवानों की भर्ती के लिए हाल ही में ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी. इस योजना के विरोध में देशभर में व्यापक प्रदर्शन हुए हैं.

गृह मंत्रालय ने किया ये ऐलान
वहीं शनिवार को गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां ‘अग्निवीरों’ के लिए आरक्षित रखने का फैसला किया है.’’ गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए ‘अग्निवीरों’ को ऊपरी आयु सीमा में छूट दिए जाने की भी घोषणा की.

गृह मंत्रालय के कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए ‘अग्निवीरों’ को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का भी फैसला किया है. इसके अलावा, ‘अग्निवीरों’ के पहले बैच को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी.’’

यह भी पढ़ें:

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा में पांच आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, जावेद पंप पर अब तक 5 FIR दर्ज

Watch: अलीगढ़ में बेकाबू हुए प्रदर्शनकारी, जट्टारी पुलिस स्टेशन को किया आग के हवाले, पुलिस की गाड़ी भी फूंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget