एक्सप्लोरर

Jaunpur News: जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर शख्स ने खुद को लगाई फांसी

Jaunpur News: एसपी ग्रामीण ने कहा, मृतकों में 2 बच्चियों की उम्र 12 व 3 साल है, एक बच्चे की उम्र 5 साल और पत्नी की उम्र 35 साल है. पत्नी के सिर पर चोट और बच्चों के गले में निशान मिले हैं.

Jaunpur Police: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. एक साथ पांच लोगों की मौत से आसपास के लोग बुरी तरह सहमे हुए हैं. सूचना मिले पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पत्नी और बच्चों की हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.   

ये वारदात जौनपुर के जयरामपुर गांव की है. जहां रहने वाले राजेश विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकार जान दे दी. सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ. मृतक के चचेरे भाई ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं हुई, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर का माहौल देखकर वो घबरा गया. सभी के सिर पर भारी चीज से हमला कर हत्या की गई थी वहीं राजेश का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था. 

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस बारे में और जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने कहा, "आज सुबह 10 बजे सूचना मिली कि राजेश विश्वकर्मा ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली. मृतक के चचेरे भाई ने कमरे का दरवाज़ा तोड़ कर सभी को मृतक देखा. मृतकों में 2 बच्चियों की उम्र 12 व 3 साल है, एक बच्चे की उम्र 5 साल और पत्नी की उम्र 35 साल है. पत्नी के सिर पर चोट और बच्चों के गले में निशान मिले हैं. सिलबट्टे से भी चोट के निशान मिले हैं. साक्ष्य इकट्ठा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है." 

हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर ये जानने वारदात की वजह जानने की कोशिश कर रही है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढे़ं- UP Politics: विपक्षी एकजुटता पर बोले अखिलेश यादव- 'जो फॉर्मूला निकलेगा उसे सब मानेंगे', कांग्रेस को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget