एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में विपक्षी एकजुटता को झटका देने की तैयारी में जुटी बीजेपी! जयंत चौधरी पर टिकी निगाहें

UP News: निकाय चुनाव में सपा और रालोद गठबंधन में खींचतान की खबरें भी सामने आईं थी, ऐसे में बीजेपी इस मौके को अपने हाथ से जाने देना नहीं चाहेगी. बीजेपी की कोशिश है किसी तरह जयंत को साथ लाया जाए.

UP Politics: महाराष्ट्र में एनसीपी (NCP Crisis) में आए सियासी भूचाल के बाद सबसे ज्यादा बिहार और यूपी को लेकर चर्चाएं की जा रही हैं. बीजेपी (BJP) समर्थित दलों का दावा है कि जो एनसीपी (NCP) के साथ हुआ वो यूपी में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी के साथ भी हो सकता है. महाराष्ट्र की तर्ज पर बीजेपी यूपी में विपक्षी दलों की एकता को झटका देने की कोशिशों में जुटी हुई है. एक तरफ जहां चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के एक बार फिर बीजेपी के साथ जाने की अटकलें तेज हो गई हैं तो वहीं रालोद को भी साथ लाने की कवायद की जा रही है. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है. पूर्वांचल में पहले से ही बीजेपी के साथ अनुप्रिया पटेल की अपना दल और संजय निषाद की निषाद पार्टी का गठबंधन है. वहीं चर्चा है कि 2024 से पहले ओम प्रकाश राजभर फिर से बीजेपी के साथ आ सकते हैं. वो दिल्ली में दो बार अमित शाह से मुलाकात भी कर चुके हैं. अगर ऐसा हुआ तो पूर्वांचल में बीजेपी काफी मजबूत स्थिति में आ जाएगी, ऐसे में बीजेपी के मिशन 80 के सपने को रालोद की वजह से पश्चिमी यूपी में झटका लग सकता है. 

रालोद पर बीजेपी की नजर

निकाय चुनाव के दौरान सपा और रालोद गठबंधन में खींचतान की खबरें भी सामने आईं थी, ऐसे में बीजेपी इस मौके को अपने हाथ से जाने देना नहीं चाहेगी. पश्चिमी यूपी में बीजेपी का किसी के साथ गठबंधन नहीं है, यहां वो अकेले विपक्ष का मुकाबला कर रही है. मुरादाबाद में बीजेपी की स्थिति कमजोर है. 2019 में भी इस इलाके में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. खबरों की मानें तो बीजेपी ने ऑपरेशन रालोद शुरू भी कर दिया है, हालांकि इसे लेकर अभी ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिल रही है.

पश्चिमी यूपी में बीजेपी के लिए चिंता की एक वजह ये भी है कि खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रालोद ने ये सीट बीजेपी से छीन ली थी. ये बात अलग है कि बीजेपी ने आजमगढ़ के गढ़ में घुसकर सपा को मात दी है. निकाय चुनाव में भी बीजेपी को पहले से ज्यादा सीट मिली, पर जाटलैंड में पैर जमाने में बीजेपी को अब भी मशक्कत करनी पड़ रही है.

विपक्षी एकता को झटका दे सकती है बीजेपी

यूपी में विपक्षी एकता को लेकर सवाल इसलिए भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि 23 जून को पटना में हुई बैठक में सपा के दो सहयोगी अपना दल कमेरावादी से पल्लवी पटेल और जयंत चौधरी शामिल नहीं हुए थे. जयंत ने इसके पीछे पहले से निर्धारित कार्यक्रम को वजह बताया था. अगर रालोद बीजेपी के साथ आ जाती है तो यूपी में बीजेपी के विजय रथ को रोकना विपक्षी दलों के लिए मुश्किल हो जाएगा. जयंत चौधरी की बात करें तो वो लगातार दावा कर रहे हैं कि वो विपक्ष के साथ हैं, यही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि वो विपक्ष की अगली बैठक में हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: गाजीपुर लोकसभा उपचुनाव में ओम प्रकाश राजभर के बेटों पर दांव चल सकती हैं BJP, गठबंधन को लेकर हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget