एक्सप्लोरर

जम्मू से नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट किए गए 44 कैदी, कड़ी सुरक्षा के बीच विमान से हुए शिफ्ट

Prayagraj: सुरक्षा कारणों से 44 कैदी जम्मू से प्रयागराज के नैनी जेल शिफ्ट किए गये. जम्मू पुलिस और प्रयागराज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच इन सभी नैनी सेंट्रल जेल तक पहुंचाया गया.

Pirsoners Shifted From Jammu To Naini Jail: जम्मू (Jammu) जेल में बंद 44 कैदियों को सुरक्षा कारणों से शनिवार को प्रयागराज (Prayagraj) के नैनी सेंट्रल जेल (Naini Central Jail) में शिफ्ट कर दिया गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच इन कैदियों को फ्लाइट से जम्मू से प्रयागराज लाया गया, जिसके बाद जम्मू पुलिस और प्रयागराज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से नैनी सेंट्रल जेल तक पहुंचाया गया. नैनी सेंट्रल जेल के सीनियर जेल सुपरीटेंडेंट पीएन पांडेय की मौजूदगी में जम्मू से लाए गए सभी कैदियों को जेल में शिफ्ट कर दिया गया है और कागजी कार्रवाई की जा रही है.

एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश के मुताबिक जेलों में बंद कैदियों को एक जेल से दूसरे जेल में भेजने की सामान्य प्रक्रिया है. उसी के तहत जम्मू जेल से इन कैदियों को प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है. एडीजी के मुताबिक जम्मू जेल से प्रयागराज जेल लाए गए कैदियों के ऊपर सभी मुकदमें जम्मू की अदालतों में चल रहे हैं. उनके मुताबिक कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करते समय या ध्यान रखा जाता है कि उन्हें सुगमता से अदालत में पेश किया जा सके. एडीजी ने जम्मू से प्रयागराज जेल में शिफ्ट किए गए कैदियों के अपराधिक इतिहास को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन उन्होंने कहा है कि इन कैदियों को सामान्य सुरक्षा कारणों से ही यहां पर शिफ्ट किया गया है.


जम्मू से नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट किए गए 44 कैदी, कड़ी सुरक्षा के बीच विमान से हुए शिफ्ट

Sitapur News: दस साल की मासूम को दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, बेहोशी की हालत में बरामद, अब पुलिस ने कही ये बात

उच्च सुरक्षा वाले बैरक में कैदिया को ले जाया गया

बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने वाली जेल सुरक्षा कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस के साथ विशेष वैन बंदियों को नैनी केंद्रीय जेल ले गई. जेल अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे बंदियों के जेल के गेट में प्रवेश करने के बाद, इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई की गई और बंदियों को नामित उच्च सुरक्षा वाले बैरक में ले जाया गया. हालांकि जम्मू-कश्मीर के कैदियों सहित आतंकी आरोपियों को पहले भी रुटीन ट्रांसफर के तहत नैनी सेंट्रल जेल में लाया गया था, जिसमें 20 आतंकी आरोपी शामिल थे, जिन्हें अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद लाया गया था, लेकिन नैनी जेल में विशेष बैरक में कोई नहीं था.

Gorakhpur News: CM योगी 287 करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा, नए निवेशकों को सौंपेंगे भूमि आवंटन पत्र

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget