एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा के चुनावों में भी जमीन तलाशेगी सपा, सीट को लेकर अन्य पार्टियों से बातचीत जारी

सपा राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करना चाहती है. इसके लिए वह हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाग लेगी. पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के लिए जियालाल वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है

UP News: लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद अब समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय फलक पर विस्तार के प्रयास में जुटी है. इसके लिए उसने उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की ठानी है. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनावों में उम्मीदवार उतारकर वह दोनों राज्यों में अपनी जमीन तलाशने में जुट गई है.

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीतकर राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाई है. लोकसभा के भीतर संख्या बल के हिसाब से वह देश की तीसरे नंबर की बड़ी पार्टी है. सपा को अखिलेश यादव अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. इसी कारण अभी हाल में जहां भी चुनाव होंगे वह अपने उम्मीदवार जरूर उतारने का प्रयास करेगी. फिलहाल जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव लड़ने की तैयारी है. इसी को लेकर सपा प्रमुख ने अभी 24 अगस्त को जियालाल वर्मा को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. 

क्या बोले जियालाल वर्मा
जियालाल वर्मा ने बताया कि अब तक विधानसभा चुनाव के लिए 10 आवेदन आ चुके हैं. दो चरण के चुनाव में ही भाग ले सकते हैं. हम आखिरी दो चरणों में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करके मंथन किया जाएगा इसके बाद उम्मीदवार घोषित होंगे. उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन से पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर समझौता है. लेकिन प्रदेश स्तर पर अभी चर्चा चल रही है.

यहां सपा के बहुत पहले से पुराने कार्यकर्ता
उन्होंने यह भी बताया कि हमारी कमेटी घोषित होनी है. यहां पर सपा के पुराने कार्यकर्ता बहुत पहले से हैं. चुनाव जरूर लड़ेंगे. लेकिन, अभी सीटें तय नहीं हैं. सियासी जानकर बताते हैं कि सपा की कांग्रेस से भले इस मुद्दे पर कोई बात न हुई हो, लेकिन उसकी नजर जम्मू-कश्मीर की मुस्लिम बहुल सीटों पर है. कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है. ऐसे में सपा को केंद्रशासित प्रदेश में गठबंधन में कोई सीट मिलने की संभावना कम है. लेकिन सपा इसके बावजूद चुनाव में ताल जरूर ठोकेगी.

हरियाणा में पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
उधर हरियाणा में भी समाजवादी पार्टी पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. लेकिन वह वहां पर कांग्रेस से गठबंधन चाह रही है. राष्ट्रीय स्तर पर बात भी चल रही है. क्योंकि वहां की सीटें ही कांग्रेस के यूपी उपचुनाव का भविष्य तय करेंगी. सपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र भाटी का कहना है कि गठबंधन में सपा ने पांच-छह सीटों की मांग की है. उन्होंने कहा अभी हमारी बात चल रही है. अगर गठबंधन नहीं होता तो हम कम से कम 25-30 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

एक दो दिन में फाइनल हो जाएगा नाम
सपा नेता ने कहा कि हालांकि भूपेंद्र हुड्डा ने गठबंधन के लिए मना किया है, फिर भी केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत हो रही है. एक-दो दिन में फाइनल हो जायेगा. हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी 10 -11सीटों पर चुनाव लड़ने की सूची दी है. भाटी ने बताया कि पार्टी का संगठन हरियाणा में काफी मजबूत है. हर जिले में कमेटी भी है. कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं. चुनाव लड़ने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है.

पूर्व विधान परिषद के सदस्य और सपा के वरिष्ठ नेता संजय लाठर का कहना है कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. गठबंधन की एकता को बरकरार रखने के लिए सपा की मांग पूरी करनी चाहिए. लोकसभा चुनाव में हमने कांग्रेस के लिए बड़ा दिल दिखाया था.

ये भी पढ़ें: यूपी में आग वाले बयान पर ममता बनर्जी पर BJP का पलटवार, सपा बोली- बेटियों पर मत करिए राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget