एक्सप्लोरर

यूपी में आग वाले बयान पर ममता बनर्जी पर BJP का पलटवार, सपा बोली- बेटियों पर मत करिए राजनीति

UP News: बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी अपनी सरकार की असफलताओं को छिपाने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी कर रही हैं, सच बता यह है कि वह अपराधियों के साथ खड़ी हैं.

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (28 अगस्त) को उत्तर प्रदेश को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद यूपी की राजनीतिक हलचल तेज है. तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना पर बोलते हुए कहा था कि अगर पश्चिम बंगाल में आग लगाई गई तो इसका असर उत्तर प्रदेश, असम, पूर्वोत्तर, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली में भी पड़ेगा. वहीं उनके इस बयान को लेकर अब बीजेपी और समाजवादी पार्टी की भी प्रतिक्रिया आई है.

इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी अपनी सरकार की असफलताओं को छिपाने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी कर रही हैं, सच बता यह है कि वह अपराधियों के साथ खड़ी हैं. पश्चिम बंगाल जो बुद्धजीवियों का राज्य होता था वहां आज खुले में सांस लेना मुश्किल हो रहा है. विशेष तौर पर महिलाओं के खिलाफ लगातार अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, वहीं ममता बनर्जी की पुलिस अपराध करने वालों पर एक्शन लेने की बजाय आवाज उठाने वालों पर कठोरता से कार्रवाई कर रही हैं. इस मामले को लेकर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक तमाम बड़ी संस्थाओं ने प्रतिकूल टिप्पणियां की. इसके बाद भी ममता बनर्जी हर तरह का प्रयास कर रही हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो. इसी वजह से वह इस तरह के बयान दे रही हैं लेकिन उनके इन बयानों से कुछ होने वाला नहीं है. बंगाल की जनता उनके खिलाफ हो चुकी है और जब भी चुनाव होंगे तब ममता दीदी सत्ता से बाहर  हो जाएंगी. 

वहीं ममता बनर्जी के आग वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि ये जानबूझकर अपने आप को बचाने का तरीका है और लोगों को उकसा रही हैं. बीजेपी की 10 साल से अधिक की सरकार हो गई है, पीएम मोदी पर विपक्ष हमेशा तानाशाही के आरोप लगाता है लेकिन सच बात तो ये अभी तक 10 सालों में हमने किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया है. कांग्रेस की तुलना करें तो उसने अपनी सरकार में कई राज्यों में राष्ट्रपति शासन और अनुच्छेद 356 का पालन किया है. बीजेपी लोकतंत्र पर विश्वास करती है, लेकिन जिस तरह से लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है, गन के दम पर गोला-बारूद के दम पर राजनेताओं की हत्या की जा रही हैं. इसका खामियाजा तो ममता बनर्जी को भुगतना पड़ेगा.

सीएम ममता बनर्जी के यूपी में आग के असर वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जामेई पश्चिम बंगाल में जो कुछ हो रहा है, जो घटना हुई बेशक उसने देश का जो जमीर था, विवेक था उसको हिला दिया, आज सरकार ने बाद में गिरफ्तारी भी की. अब यह मामला पूरी तरीके से केंद्र सरकार द्वारा इस पर सीबीआई बैठा दी गई, अब गर्वनर और मुख्यमंत्री इस घटना को देख रहे हैं. अब सवाल ये है कि क्या बीजेपी को सीबीआई पर भरोसा नहीं है या रेप की जो घटना है ये जघन्य है. लेकिन यूपी में जन्माष्टमी के दिन दो बेटियों के साथ क्या हुआ, बिना मां-बाप को बच्चियों का शव दिखाई दिए हाथरस पार्ट-2 कर दिया. बीजेपी इस मामले पर राजनीति कर रही है. 

BSP की मीटिंग में BJP नेता को क्यों ढूढ़ने लगीं मायावती? नहीं मिले तो चलाया चाबुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget