एक्सप्लोरर

जालौन: जंगल में मिला युवक का कंकाल, पिता ने कपड़ों से की पहचान, जानें पुलिस ने क्या कहा

यूपी के जालौन जिले में पुलिस ने एक युवक का कंकाल बरामद किया है. पिता रामकरन निषाद ने बताया कि जंगल से बरामद कंकाल उनके बेटे आशीष का ही है. उन्होंने दावा किया कि कंकाल पर पाए गए कपड़े घटना के दिन आशीष ने पहन रखे थे.

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र में एक जंगल से शनिवार को पुलिस ने युवक का कंकाल बरामद किया. टीकर गांव के रामकरन निषाद ने कंकाल पर मिले कपड़ों से उसकी पहचान अपने बेटे आशीष (19) के रूप में की है. उनका बेटा 28 दिसंबर 2020 से लापता था और उसके अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था.

युवक का कंकाल बरामद जालौन जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ अवधेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि, "ग्रामीणों की सूचना पर जंगल से शनिवार को एक युवक का कंकाल बरामद किया गया और टीकर गांव के रामकरन निषाद ने कंकाल पर पाए गए कपड़ों से उसकी पहचान अपने बेटे आशीष (19) के रूप में की है." उन्होंने कहा कि, "अभी हम डीएनए और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. डीएनए रिपोर्ट से ही साबित होगा कि ये कंकाल आशीष का है या किसी और का."

अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था एएसपी ने बताया कि, "टीकर गांव से 28 दिसंबर 2020 से आशीष निषाद (19) नाम का युवक लापता है. उसके परिजनों ने 31 दिसंबर को कुछ कार सवारों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था, जिसकी अभी जांच चल रही है. जंगल से कंकाल बरामद होने के बाद गांव के कुछ लोगों को आशीष के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है."

पिता ने की पहचान वहीं, रामकरन निषाद ने बताया कि जंगल से बरामद कंकाल उनके बेटे आशीष का ही है. उन्होंने दावा किया कि कंकाल पर पाए गए कपड़े घटना के दिन आशीष ने पहन रखे थे. उन्होंने कहा, "28 दिसंबर 2020 को कुछ कार सवार आशीष का अपहरण कर ले गए थे. जिसकी शिकायत डकोर कोतवाली में 31 दिसंबर को दर्ज करवाई गई थी."

ये भी पढ़ें:

नोएडा में रिश्ते शर्मसार, मामी पर लगा भांजी का रेप कराने का आरोप, आरोपियों की तलाश जारी

चौरी चौरा कांड के 100 साल पूरा होने पर सालभर होंगे कार्यक्रम, पीएम मोदी जारी करेंगे डाक टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या चढ़ावा केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चढ़ावा केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
Kaushambi News: एलपीजी टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
कौशांबी LPG टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget