एक्सप्लोरर

Jalaun: जुआरियों के खिलाफ छापेमारी से जुड़े मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला

Jalaun Crime: जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारा था. इस दौरान एक शख्स नदी में कूद गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी. इसको लेकर 6 पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं.

Jalaun News: जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को पुलिस ने जुआ की फड़ पर छापा मारा था. जहां पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगा दी थी. नदी में कूदने से एक शख्स की मौत हो गई थी. इसी मामले में जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सिरसा कलार थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने सिरसा कलार थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बुधवार को इस युवक का अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा के बीच कराया गया.

गिरफ्तारी की डर से नदी में लगा दी थी छलांग

बता दें कि जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पजूना गांव में पुलिस ने जुए के फड़ पर सोमवार की रात को छापा मारा था. जिसमें पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. साथ ही कुछ लोग मौके से भाग गए थे. गिरफ्तारी के डर से एक शख्स ने नदी में छलांग लगा दी थी. जिससे उसकी मौत हो गई थी. मंगलवार को उसका शव गोताखोरों ने बरामद किया था. जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरु कर दिया था. दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी.

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोग, अस्पताल में चल रहा इलाज

शव का कराया गया था पोस्टमार्टम

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी और एसडीएम अंकुर कौशिक पहुंचे थे. उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया. परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे. जिसकों देखते हुए एसपी रवि कुमार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

वहीं पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि ये सोमवार की घटना है. सिरसा कलार थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जुए का फड़ लगाकर खेलने की सूचना मिली थी. जिसको लेकर पुलिस दविश देने गई थी. लेकिन इस दौरान पुलिस को देख 4 युवकों ने वहां से भागने का प्रयास किया. जिसमें से एक नहर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना में जांच की तो सिरसा एसओ सहित 6 पुलिसकर्मियों को दोषी पाया. जिसके खिलाफ निलबंन की कार्यवाही की गई है.

ये भी पढ़ें-

Shamli: शामली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंग के सरगना सहित आठ बदमाश गिरफ्तार, 50 मुकदमे हैं दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget