एक्सप्लोरर

Jalaun News: जालौन में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हत्या करने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, जानें- पूरा मामला?

Police Encounter: जालौन में पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. इन पर बुधवार की रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या करने का आरोप है.

Jalaun Police Encounter: उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने दोनों को ढेर कर दिया. इन पर चार दिन पहले 10 मई को ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या करने का आरोप है, जिसके बाद हड़कंप मच गया था. इनकी पहचान कल्लू अहिरवार और रमेश के रूप में हुई है. दोनों अपराधी किस्म के रहे हैं. इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लगी है. 

बुधवार की रात इन बदमाशों ने उरई हाईवे पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या कर दी थी. ये दोनों बाइक से गुजर रहे थे, भेदजीत ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो इन्होंने उन पर फायर कर दिया. इसके बाद उन्होंने किसी भारी चीज़ से हमला कर उनकी हत्या कर दी. सिपाही भेदजीत की अटॉप्सी में उनके शरीर पर तेजधार से घाव के 25 निशान पाए गए थे. 

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था. मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें और एसटीएफ को लगाया था. स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश फैक्ट्री एरिया जा रहे है, ये वही बदमाश थे, जो भेदजीत की हत्या वाले समय भी उसी इलाके में घूम रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया. दो गोलियां पुलिसकर्मियों को लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वो बच गए हालांकि एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लगने से वो घायल हो गया. 

पुलिस एनकाउंटर में ढेर दोनों बदमाश

इन दोनों की पहचान रमेश और कल्लू अहिरवार के रूप में हुई है. दोनों उरई के ही रहने वाले हैं और उनके गांव भी एक दूसरे के अगल बगल में हैं. रमेश मजदूरी का काम करता था और कल्लू दोना पत्तल बनाता था. जहां पर इनका एनकाउंटर किया गया वो जगह इनके गांव से एक किमी की दूरी पर ही है. पुलिस के मुताबिक दोनों आपराधिक किस्म के रहे हैं. इनके क्रिमिनल रिकॉर्ड का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Results 2023: यूपी निकाय में आप की एंट्री से गदगद पार्टी, कहा- 'केजरीवाल के काम की राजनीति का समर्थन' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget