एक्सप्लोरर

जालौन: सरकार का पुतला फूंक रहे सपाइयों और पुलिस के बीच हुई झड़प, मुकदमा दर्ज, 5 को भेजा जेल

जालौन में सपा कार्यकताओं ने कहा कि सरकार के किसान विरोधी कानून को लेकर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया था. सपा किसानों के दर्द को समझती है.

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी परिसर में धरना भी दिया. किसानों के समर्थन में सपा के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के लिए जमा हुए और इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई.

पुलिस से झड़प हो गई उरई कोतवाली से कुछ दूरी पर जैसे ही सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुतला लेकर पहुंचे वैसे ही सपाइयों की पुलिस से झड़प हो गई. पुलिस ने एक दर्जन कार्यकताओ को लॉकअप में बंद कर दिया. जिसके बाद देर रात सपा के 8 कार्यकताओ को छोड़ दिया गया और 5 सपाइयों को बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे संगीन धाराओं में जेल भेज दिया गया. जेल जाने से सपा कार्यकर्ताओं का पहले मेडिकल परीक्षण और कोरोना टेस्ट कराया गया.

सपा किसानों के दर्द को समझती है वहीं, सपा कार्यकताओं ने बताया कि सरकार के किसान विरोधी कानून को लेकर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया था. सपा किसानों के दर्द को समझती है. हमारे नेता माननीय मुलायम सिंह यादव भी किसान हैं इसलिए हमारे 20 से 25 साथियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया है. इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और लॉकअप में रखा. उन्होंने कहा कि सपा किसानों के साथ खड़ी है फिर चाहे आजीवन कारावास ही क्यों न हो जाए.

5 लोगों पर मुकदमा दर्ज पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी उरई संतोष कुमार ने बताया कि सपा का शांतिपूर्ण तरीके से सोमवार को धरना प्रदर्शन हुआ. इसी दौरान धरने से उठकर कुछ लोग शहर में उपद्रव करने लगे और चौराहे को जाम कर दिया. समझाने पर पुलिस से उलझ गए. इसलिए 5 लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

बुलंदशहर: AAP नेता संजय सिंह का सियासी वार, बीजेपी को बताया गुंडों की पार्टी

UP Corona Update: रिकवरी रेट 95% के पार, अबतक इतने लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
Live: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
Jammu Kashmir News: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
Analysis: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव का नतीजा या चोरों को असली सजा की शुरुआत?
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव या चोरों को असली सजा की शुरुआत?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget