एक्सप्लोरर

जलालुद्दीन उर्फ छांगुर की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, बलरामपुर में 12 ठिकानों पर छापा, पैरा मिलिट्री तैनात

Chhangur Conversion Case: जलालुद्दीन उर्फ छांगुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. अब बलरामपुर स्थित उतरौला में 12 ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

यूपी में अवैध धर्मांतरण मामले में छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन से लगातार पूछताछ की जा रही है. दोनों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय की टीम बलरामपुर पहुंच गई है. बलरामपुर के उतरौला के कई इलाकों में 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी हो रही है. बीते 6 घंटे से ED की छापेमारी जारी है. छांगुर और उसके सहयोगियों के बिल्डिंग में ED ने डेराडाल रखा है. बिल्डिंग को चारों तरफ से पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है.

दूसरी ओर नसरीन और छांगुर से हुई पूछताछ के दौरान सामने आई बातों से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं वहीं कई सवाल ऐसे भी जिनका यूपी एटीएस को जवाब नहीं मिल पाया है. ऐसे में यूपी एटीएस अब छांगुर और नसरीन का नार्कों और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक एटीएस को शक है कि दोनों कई बड़े राज छुपा रहे हैं जिनका खुलासा नार्कों टेस्ट से हो सकता है. 

धर्मांतरण रैकेट मामले में कई राज खुलने बाकी, अब UP ATS ने छांगुर और नसरीन पर ले सकती है बड़ा फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छांगुर बाबा और उसकी साथी नसरीन से और गहराई से सच उगलवाने के लिए यूपी एटीएस अब पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की तैयारी कर रही है. दोनों से पूछताछ में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं लेकिन अब भी कई ऐसे सवाल हैं जो अनसुलझे हैं, जिनका जवाब नहीं मिल पाया है. सूत्रों ने बताया कि छांगुर, नसरीन और नवीन से पूछताछ में मिली कुछ जानकारियां भ्रमित करने जैसी हैं. जिसके बाद इनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी है. 

छांगुर से पूछताछ में कई बड़े खुलासे
यूपी एटीएस की जांच में छांगुर को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं, छांगुर पर दर्ज एफआईआर में उसका आतंकी कनेक्शन होने का भी दावा किया गया है. एफआईआर में छांगुर द्वारा आतंकी कैंप चलाने की बात है, वो नेपाल सीमा से सटे गांवों में धर्मांतरण का अड्डा खोलना चाहता था और युवाओं को चिन्हित कर उन्हें पैसे देकर अपने साथ जोड़ता था. छांगुर हिन्दू लड़कियों को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण कराता था, इसके लिए उसने अलग-अलग वर्गों की लड़कियों के धर्मांतरण के लिए अलग-अलग रेट लिस्ट भी रखी थी. 

छांगुर ज्यादा से ज्यादा धर्मांतरण कर देश में हिन्दू आबादी घटाकर मुस्लिम आबादी को बढ़ाना चाहता था. उसका सपना भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाकर यहां शरिया लागू करना था. इस मामले में कुछ बडे़ अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है. यूपी एटीएस ने चार ऐसे अफसरों को चिन्हित किया है जो छांगुर के मदद थे. ये अधिकारी साल 2019 से 2024 के बीच बलराम में तैनात रहे. इनमें डीएम, दो सीओ और एक इंस्पेक्टर का नाम सामने आया है जो उसके एक इशारे पर काम करते थे. सुरक्षा एजेंसियां अब इन अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी पुख्ता सबूत जुटाने में लगी हैं.

Input By : सुशील मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget