एक्सप्लोरर

जेल से आया बेटे के नाम कुख्यात धर्मेंद्र किरठल का पैगाम, खर्च में 25 लाख रुपये दो वरना मरो

UP News: किरठल गांव के इरशाद अली हत्याकांड के आरोपी कुख्यात धर्मेंद्र किरठल ने जेल से अपने साथी से मृतक के बेटे को धमकी भरा संदेश भेजा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Baghpat Crime News: बागपत के किरठल गांव के इरशाद अली हत्याकांड के आरोपी कुख्यात धर्मेंद्र किरठल ने जेल से अपने साथी से मृतक के बेटे के नाम पैगाम भेजा है कि मुकदमे की पैरवी में खर्च हुए 25 लाख रुपये दे दो, या मुकदमे में समझौता कर लो नहीं तो अपने पिता की तरह मरने के लिए तैयार हो जाओ. मृतक के बेटे का कहना है कि धर्मेंद्र के साथी ने उस पर तमंचे से फायर करते हुए जानलेवा हमला भी किया है, जिसमें वह जान बचाकर भाग निकला. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

किरठल गांव के सद्दाम हुसैन ने रमाला थाने में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2020 को कुख्यात धर्मेंद्र किरठल व उसके साथी सतेंद्र उर्फ मुखिया व सुभाष उर्फ छोटू ने उसके पिता इरशाद अली की हत्या कर दी थी, जिसका मुकदमा तीनों बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया गया था. धर्मेंद्र किरठल अभी जेल में बंद है. धर्मेंद्र के साथी अमित पुत्र सुरेशपाल निवासी किरठल के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है.

"25 लाख रुपये दो वर्ना..."
सद्दाम हुसैन ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को सुबह वह काम करने अपने खेत में गया था. उसका सुरक्षा गार्ड उसके परिजनों की सुरक्षा के लिए घर पर रह गया था. जानकारी करने के बाद धर्मेंद्र के साथी अमित ने खेत पर पहुंचकर उसे धमकी देकर कहा कि जेल में बंद धर्मेंद्र प्रधान तुझसे बहुत नाराज है. तुमने उनके 25 लाख रुपये खर्च करवा दिए. धर्मेद्र ने यह कहलवाया है कि या तो उनके 25 लाख रुपये दे दो, अन्यथा हत्या के मुकदमे में समझौता कर लो. यह भी धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तेरा तेरे बाप जैसा हाल कर देंगे.

सद्दाम हुसैन का आरोप है कि गैंगस्टर अमित ने उसके साथ मारपीट की और उस पर तमंचा तानते हुए धमकी दी. कहा कि अब यह जान ले कि धमेंद्र प्रधान की जमानत हो गई है उसे आते ही 25 लाख रुपये नहीं दिए तो तुझे कोई भी बचाने वाला नहीं है. इतना कहते ही अमित ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया. सीओ बड़ौत विजय चौधरी का कहना है कि इरशाद हत्याकांड में धर्मंद्र किरठल जेल में बंद है. इरशाद के बेटे सद्दाम हुसैन की तहरीर पर आरोपी अमित के खिलाफ जानलेवा हमला करने आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया है. धर्मेंद्र किरठल को घटना की साजिश का आरोपी बनाया है.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: मंच पर भावुक हो गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- 'अमीर ही राज नहीं करेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget