एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter चार हजार रुपये सैलरी पाने वाला जय बाजपेयी विकास दुबे के दम पर बन गया करोड़पति

यूपी एसटीएफ विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेयी से लगातार पूछताछ कर रही है. विकास दुबे की जुर्म की दुनिया का सबसे ज्यादा फायदा जय ने उठाया. विकास की गुडई के दम पर विवादित जमीनें खरीदकर उन्हें महंगे दामों पर बेचता था

कानपुर (प्रभात अवस्थी का इनपुट). कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिये यूपी एसटीएफ की टीम दिन-रात एक कर रही है. विकास की तलाश के लिये उसके करीबियों की भी धर पकड़ की जा रही है. इस बीच एसटीएफ ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेयी पर शिकंजा कसा है. टीम उसे पूछताछ के लिये लखनऊ ले गयी है. जानकारी के मुताबिक जय बाजपेयी विकास दुबे का खजांची था. विकास दुबे और जय के बीच रकम का लेन-देन होता था.

यही नहीं जानकारी के मुताबिक जय विकास के लिये लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध करवाता था. विकास पर पुलिस का शिकंजा कसता देख जय ने लग्जरी गाड़ी लावारिस हालत में कल्याणपुर इलाके में छोड़ दी थी. इस घटना के बाद जय पुलिस की रडार में आया था. यही नहीं विकास के फरार होने के बाद उसने अपने मोबाइल से डाटा डिलीट कर दिया था. अबतक ये साफ हो चुका है कि जय बाजपेयी और विकास दुबे के बीच करीबी रिश्ते थे. विकास दुबे के सात कई तस्वीर सामने आने से इसकी पुष्टि भी हुई है.

Kanpur Encounter चार हजार रुपये सैलरी पाने वाला जय बाजपेयी विकास दुबे के दम पर बन गया करोड़पति फाइल फोटो

जय बाजपेयी रशूखदार लोगों से रिश्ते बढ़ाने में यकीन रखता था. पुलिस अधिकारी, नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं. कानपुर के एसएसपी रहे अनंत देव तिवारी के साथ उसकी तस्वीरें सामने आई हैं. जो ये बताती हैं कि वह कहां तक पहुंच रखता था. जय असलहों का भी शौकीन है. अबतक मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे के संरक्षण में कानपुर में अपनी दबंगई भी चलाता था. इसके अलावा विकास दुबे की शह पर वह विवादित जमीनें खरीदता था. जय बाजपेयी मार्केट में ब्याज पर रुपये देता था. इन्हीं धंधों की बदौलत जय के पास 15 से अधिक मकान और दर्जनों फ्लैट हैं.

Kanpur Encounter चार हजार रुपये सैलरी पाने वाला जय बाजपेयी विकास दुबे के दम पर बन गया करोड़पति फाइल फोटो

एक अहम जानकारी के मुताबिक सात साल पहले जय कानपुर के ब्रह्म नगर इलाके में एक प्रिटिंग प्रेस में काम करता था. जहां उसकी तनख्वाह मात्र चार हजार रुपये थी. कम समय में जय ने करोड़ों की संपत्ती बना ली. ब्रह्म नगर में ही जय के एक दर्जन से अधिक मकान हैं. इससे पहले जय और उसके भाई रजय की कई बार जांच हुई है. फिलहाल बीते दो दिनों से एसटीएफ जय बाजपेयी से पूछताछ कर रही है. यही नहीं उसके परिवार वाले भी पूछताछ के दायरे में हैं.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter: कानपुर हमले के मामले में एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, चौबेपुर थाने में की 10 पुलिस कर्मियों की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget