एक्सप्लोरर

मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चुराने वाले तीन लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

UP News: हरदोई के बरौलिया के ठाकुरद्वारा मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस की टीम ने खुलासा करते हुए सिंचाई विभाग के ठेकेदार को हिरासत में लिया.

Hardoi News: हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया के ठाकुरद्वारा मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इसमें सिंचाई विभाग के ठेकेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से चोरी की गई मूर्तियों के अलावा पीतल के घंटी घण्टे और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं. सिंचाई विभाग के ठेकेदार के ऊपर 80 लाख रुपये के आसपास कर्ज था, जिसको अदा करने के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

इस पूरे मामले का खुलासा एसपी नीरज कुमार जादौन ने करते हुए बताया कि चोरी के खुलासे में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही है. पूरी टीम को 25 हजार का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है. उच्च अधिकारियों से भी टीम को प्रशंसा पत्र दिए जाने की अपील की जा रही है.

ठाकुरद्वारा मंदिर से अष्टधातु की 3 मूर्तियां चोरी
सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में 10 फरवरी को यहां के ठाकुरद्वारा मंदिर से राम सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की तीन मूर्तियां सिंहासन चोरी हो गई थी. इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और ग्रामीणों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया था. 

सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे थे और इस घटना के खुलासे के लिए टीमों को लगा दिया गया था. घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार पर्यवेक्षण कर रहे थे, जिसके बाद टीम को सफलता मिली और टीम ने 3 चोरों को गिरफ्तार कर मूर्तियां घण्टे और घण्टी बरामद की साथ ही दो बाइकें भी बरामद की.

पुलिस ने क्या बोला?
मामले का खुलासा करते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शरद कुमार पुत्र जगदीश निवासी खंदेरिया खंजानपुर थाना माधौगंज सिंचाई विभाग का ठेकेदार है. इसके ऊपर करीब 70 से 80 लाख का कर्ज है. इसने इन मूर्तियों के बारे में सुना था, जिसके बाद इसने अपने साथी शिवजीत कुमार निवासी रुकनापुर थाना माधौगंज व बिलग्राम के रहुला निवासी गरुण के साथ मिलकर मूर्तियों को चुरा लिया.

एसपी ने बताया कि यह मूर्तियां बेंचकर वह अपना कर्ज उतारना चाहता था.  इनके पास से मूर्तियां और पीतल के घण्टे घण्टी आदि बरामद किए गए. साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. पूरी टीम को 25 हजार का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है, उच्च अधिकारियों से भी टीम को प्रशंसा पत्र दिए जाने की अपील की जा रही है.

यह भी पढ़ें- अमेठी में तेज रफ्तार बस में ट्रेलर से टक्कर के बाद लगी आग, 8 यात्री हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget