एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के कोच के लिये आज होंगे इंटरव्यू, बेहतर रिकॉर्ड के साथ रवि शास्त्री सबसे आगे

टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिये आज इंटरव्यू होने हैं। इस रेस में मौजूदा कोट रवि शास्त्री सबसे आगे हैं। उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। बेहतर रिकॉर्ड के दम पर फिलहाल उनका पलड़ा भारी जनर आ रहा है।

मुंबई,एबीपी गंगा। टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आज इंटरव्यू लिये जाएंगे। हालांकि माना जा रहा है कि मौजूदा कोच रवि शास्त्री का एक और कार्यकाल लगभग तय है। वहीं दूसरी ओर कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति छह उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी, जिसमें भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री को अपना पद बरकरार रखने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शास्त्री के अलावा तीन सदस्यों की समिति के समक्ष जो अन्य बड़े नाम हैं, उनमें आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर और श्रीलंका के पूर्व कोच टाम मूडी के अलावा न्यूजीलैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व कोच माइक हेसन शामिल हैं।

भारत की 2007 की विश्व टी-20 जीतने वाली टीम के मैनेजर लालचंद राजपूत, मुंबई इंडियन्स के पूर्व मुख्य कोच रोबिन सिंह और वेस्टइंडीज के फिल सिमंस भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सिमंस हाल के समय तक अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के कोच थे। शास्त्री का 2017 में भारतीय टीम से मुख्य कोच के रूप में जुड़ने के बाद से रिकार्ड काफी अच्छा है। इस दौरान पिछले साल भारत ने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। शास्त्री के मार्गदर्शन में जुलाई 2017 से भारत ने 21 टेस्ट में से 13 में जीत दर्ज की। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तो प्रदर्शन और भी बेहतर रहा, जहां भारत ने 36 में से 25 मैचों में जीत दर्ज की। एकदिवसीय में भी भारतीय टीम 60 में से 43 मुकाबले जीतकर हावी रही।

टीम हालांकि विश्व कप 2019 में उनके मार्गदर्शन में सेमीफाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही। कप्तान विराट कोहली के सार्वजनिक समर्थन के बाद अगर शास्त्री को 2021 में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए दोबारा जिम्मेदारी मिलती है तो अधिक हैरानी नहीं होगी। शास्त्री के स्काइप के जरिए इंटरव्यू देने की उम्मीद है जबकि राजपूत, हेसन और रोबिन सिंह निजी तौर पर पैनल के समक्ष पेश होंगे। पैनल के दो अन्य सदस्य पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी और पूर्व सलामी बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ हैं। रवि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट ब्रिटेन में हुए विश्व कप तक था लेकिन इसमें 45 दिन का विस्तार करके वेस्टइंडीज दौरे के अंत तक बढ़ा दिया गया। शास्त्री के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हेसन और मूडी हो सकते हैं। हेसन को सबसे शातिर कोचों में शामिल किया जाता है जबकि मूडी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ काफी सफल रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय
लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय
'प्लानिंग चलती रहती थी...', चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा
'प्लानिंग चलती रहती थी...', चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा
मुजफ्फरनगर में किसान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश
मुजफ्फरनगर में किसान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश
यूपी में मानसून की विदाई, जानें आज 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में मानसून की विदाई, जानें आज 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget