एक्सप्लोरर

रायबरेली में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, पड़ोसी जिले में वारदात के बाद बरती जा रही है विशेष चौकसी

पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ में लूट की बड़ी वारदात के बाद रायबरेली में पुलिस सतर्कता बरत रही है. इसे देखते हुये शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

रायबरेली: पड़ोसी जिले में हुई बड़ी लूट के बाद रायबरेली पुलिस भी एक्टिव मोड में नजर आई. क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस की दर्जनों टुकड़िया चप्पे-चप्पे पर चेकिंग अभियान चलाती रहीं. बैंकों की चेकिंग के समय सीओ सिटी ने गेट पर मौजूद गार्डों के असलहे को भी सही करने के निर्देश दिए. शहर के हाथी पार्क, सिविल लाइंस, घंटाघर सहित सभी स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया.

बैंकों में सघन चेकिंग

शहर के संवेदनशील इलाकों सहित सभी बैंकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए उनकी भी चेकिंग की. साथ ही बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते हुए पूछताछ की. इतना ही नहीं सीओ सिटी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने शहर कोतवाल अतुल सिंह सहित लगभग आधा दर्जन पुलिस की टीमें बनाकर सभी संस्थानों और व्यक्तियों के चेकिंग के निर्देश दिए. बैंक चेकिंग करते समय सीओ सिटी ने गेट पर मौजूद गार्ड की बंदूक ली और उसमें भरे कारतूस को चेक किया. कारतूस देखकर गार्ड पर सीओ सिटी नाराज भी हुए और कहा इस तरह के कारतूस रखकर आप सुरक्षा कर रहे हैं. बंदूक की साफ-सफाई व सही कारतूस रखने के निर्देश गार्ड को दिए. शहर के कैनाल रोड, हाथी पार्क, सुपर मार्केट ,घंटाघर, सिविल लाइन सहित सभी स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया.

प्रतापगढ़ में हुई लूट के बाद पुलिस सतर्क

बीते दिन प्रतापगढ़ में हुई बड़ी लूट के बाद आसपास के जिलों में भी हड़कंप मचा हुआ है. सुरक्षा की दृष्टि से रायबरेली पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलवा कर निगरानी रखने का निर्देश दिया है. विशेष तौर पर बैंकों के अंदर व आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है. अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनपद के सभी थानों के प्रभारियों को चेकिंग के सख्त निर्देश देते हुए स्वयं मॉनिटरिंग करते रहे.

लगातार चला रहे हैं अभियान

सीओ ने बताया कि, सुरक्षा की दृष्टि से बैंकों की चेकिंग चल रही है. कल बैंक बंद थी, आज ओपनिंग है. सिटी के सभी बैंकों में सघन तलाशी अभियान हम लोग चलाते हैं. जिसमें बाहर खड़ी हुई गाड़ियों की पार्किंग की चेकिंग होती है. लॉक है कि नहीं, अदर डिस्ट्रिक्ट की कौन-कौन सी गाड़ियां हैं. कौन संदिग्ध हो सकती है. आज पहली तारीख है कई पेंशनर आएंगे, उनको कोई दिक्कत न हो इसके लिए हम लोग लगातार सिटी में अभियान चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-'इस बजट ने गरीबों और किसानों को धोखा दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget