एक्सप्लोरर

रायबरेली: बैटरी की दुकान में लगी भीषण आग, 40 लाख का सामान जलकर हुआ खाक

रायबरेली में गुरुवार को तड़के बैटरी रिपेयरिंग की एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग इस कदर विकराल थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा सारा सामान इसकी जद में आ गया. दुकानदार के मुताबिक काफी समान भरा था और यहां से पूरे जिले में सप्लाई किया जाता था.

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में बैटरी की दुकान में भीषण आग लग गई. जिसके बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था, लेकिन सबसे सकारात्मक बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने अन्य दुकानों में आग फैलने से रोक लिया. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मधुबन क्रॉसिंग के पास का है.

शहर कोतवाली क्षेत्र के मधुबन क्रासिंग के पास राम सुख, पाल बैटरी के नाम से एक दुकान संचालित करता था. उस दुकान में नई बैटरियों के साथ-साथ पुरानी बैटरी की रिपेयरिंग, सोलर पैनल सहित अन्य काम होते थे. गुरुवार को सुबह अचानक दुकान से आग की लपटें निकलना शुरू हुई, जब तक लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी तब तक आग भीषण विकराल रूप धारण कर चुकी थी. पड़ोसियों व दुकानदार ने दमकल कर्मियों को सूचित किया. जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सबसे खास बात यह कि दमकल कर्मियों की मेहनत से आसपास की दुकानों में आग फैलने से बच गई, नहीं तो भीषण हादसा व नुकसान हो सकता था.

40 लाख का सामान खाक हुआ

रामसुख का कहना है कि दुकान में बैटरी, सोलर पैनल, इन्वर्टर सहित अन्य सामान रखे थे. आग कैसे लगी इसका हमें पता नहीं है. लगभग 40 लाख का माल जलकर राख हो गया. पूरे जिले में हमारा माल सप्लाई होता था.

वहीं, पड़ोसी दुकानदार का कहना है कि, पाल बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई. दुकान में बैटरी, इनवर्टर, सोलर पैनल सहित अन्य सामान रखे हुए थे. पुरानी बैटरियों की रिपेयरिंग काम भी होता था. दुकान में लगभग 40 से 50 लाख का माल भरा हुआ था. इनकी सप्लाई जिले में ही नहीं अन्य जनपदों में भी होती थी.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में सामने आये 420 केस, ये रही जिलेवार स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget