एक्सप्लोरर

गोंडा: शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, अलाव की व्यवस्था ना होने से परेशान लोग

यूपी में भी गलन और ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है. धूप निकलने से दोपहर में कुछ देर के लिए ठंड से निजात मिल जाती है, लेकिन शाम होते ही हांड़ कंपाने वाली ठंड परेशान करने लगती है.

गोंडा. नए साल की शुरुआत भीषण सर्दी से हुई है. शीतलहर का कहर अभी भी जारी है. यूपी में भी गलन और ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है. धूप निकलने से दोपहर में कुछ देर के लिए ठंड से निजात मिल जाती है, लेकिन शाम होते ही हांड़ कंपाने वाली ठंड परेशान करने लगती है. भीषण सर्दी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है.

वहीं, बाहर रहने वाले लोग अलाव जलाकर सर्दी दूर भगाने की कोशिश करते हैं. हालांकि गोंडा में लोगों का कहना है कि लोगों के लिए सर्दी को लेकर प्रशासन की तैयारी नाकाफी है. लोगों का कहना है कि काम के कारण उन्हें घरों से बाहर जाना पड़ता है. ठंड से बचने के लिए प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए.

कन्नौज में भी प्रशासन से नाराज लोग उधर, कन्नौज जिले में भी नगर पालिका प्रशासन को लेकर लोगों में नाराजगी है. ठंड से बचने के लिए सफर करने वाले, स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सड़क किनारे जल रहे कूड़े के ढेर पर तापते दिखे. लोगों ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से कही भी अलाव नही जलाया जा रहा है. लोग ठंड से बचने के लिए जहां भी थोड़ी सी आग जली देखते हैं वहीं खड़े हो जाते हैं.

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन भरी ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश के कई इलाके जबरदस्त शीतलहर की चपेट में रहे. रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में में मेरठ मंडल में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे के दौरान नजीबाबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें:

कन्नौज: ठंड में प्रशासन की लापरवाही पड़ रही भारी, अलाव की व्यवस्था ना होने से परेशान लोग

आगरा में बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 8 बच्चे दबे, तीन की मौत

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget