एक्सप्लोरर

Kanpur Police: नहीं सुधर रही कानपुर पुलिस, आरोपियों का नाम हटाने के लिए दारोगा ने UPI के जरिये ली रकम

Kanpur News: कानपुर पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है. शहर में कमिश्नर सिस्टम के बावजूद इंस्पेक्टर पैसे लेकर गलत काम कर रहे हैं. एक ऐसा ही वाकया सामने आया है.

Corruption Case of Kanpur Police : कानपुर में कमिशनरेट पुलिस सिस्टम (Kanpur Police) लागू होने के बाद भी पुलिस के रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आया है. पुलिस पहले की जैसे ही काम कर रही है, मुकदमे और एफआईआर से आरोपियों के नाम हटाने के एवज में पहले दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी कैश (Cash) में लेनदेन किया करते थे, लेकिन अब इन लोगों ने नया तरीका ढूंढ निकला है. अब यह लोग आरटीजीएस या एनईएफटी (NEFT) के जरिये सीधे पैसा अपनी जेब की बजाए अकाउंट में ले रहे हैं. 

यूपीआई के जरिये ली रकम

ताजा मामला पनकी थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित सविता मिश्रा ने जांच अधिकारी छोटे सिंह पर आरोप लगते हुए उनके द्वारा लिखाए मुकदमे से आरोपियों के नाम और धाराएं हटाने के नाम पर हजारों रुपए अपने खाते में लिए. दरअसल सविता मिश्रा का विवाद उनके पति और उनके परिवार वालों से है, इसी के चलते सविता ने इसी साल मार्च में अपने पति और ससुराल वालों पर धारा 323, 504, 506, 380 मुकदमा दर्ज कराया था. मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक छोटे सिंह कर रहा था. पीड़ित ने विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक छोटे सिंह पर आरोप लगते हुए कहा है कि, जांच के नाम पर आरोपियों के नाम हटाने और धाराएं कम कर मुकदमे को कमजोर करने के लिए मोटी रकम छोटे सिंह ने यूपीआई और आरटीजीएस के जरिए अपने खाते में लिए है. इस मामले की शिकायत सविता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से कर न्याय की गुहार लगाई है. 

राज्य महिला आयोग ने दिया जांच के आदेश 

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मामले का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर को पत्र लिख कर मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं. उपनिरीक्षक छोटे सिंह ने जो भी पैसा अपने खाते में मंगवाया है, वह सब के सब ट्रांजेक्शन यूपीआई और आरटीजीएस के जरिये हुए है. इसका प्रमाण सविता मिश्रा ने राज्य महिला आयोग की सदस्य को लिखे पत्र के साथ दिए हैं. दिए गए प्रमाण के अनुसार यूपीआई के जरिए 36 हजार का ट्रांजेक्शन अगस्त के महीने में किया गया है. सविता ने बताया, इन दिए गए पैसों के अलावा कई बार आरटीजीएस के जरिए भी ट्रांजेक्शन किये गए है. वहीं, डीसीपी वेस्ट ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए एससीपी को जांच के आदेश दिए हैं. डीसीपी का कहना है कि, जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दारोगा पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

Harak Singh Rawat को BJP की सलाह- अनर्गल बयानबाजी से बचें वन मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget