एक्सप्लोरर

रायबरेली में सोमनाथ भारती पर फेंकी गई स्याही, पुलिस ने AAP नेता को समर्थकों के साथ किया गिरफ्तार

यूपी के रायबरेली में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकी गई, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने स्याही फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

रायबरेली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकी और मुर्दाबाद के नारे लगाए. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोमनाथ भारती ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है. सोमनाथ भारती इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. पुलिस ने स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

जमकर हुआ हंगामा सिचाई विभाग के डाक बंगले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री पर स्याही फेंकी गई, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपशब्दों का प्रयोग किया. आरोप लगाया कि सोमनाथ भारती ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है और भारती पर खुद अपनी ही बीवी को प्रताड़ित करने का आरोप है. हंगामे के बीच पुलिस ने बीच-बचाव किया.

पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को किया गिरफ्तार रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत सोमनाथ के कई कार्यक्रम थे. सोमवार सुबह जब वो निकलने को तैयार हुए तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया. इसके बाद पुलिस और उनके बीच विवाद होने लगा. इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमनाथ भारती पर स्याही फेंक दी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाकर भागने लगा. जिसके बाद सोमनाथ भारती भी शख्स के पीछे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भागे. पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद अमेठी पुलिस आई और सोमनाथ भारती सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

अनैतिक और असंवैधानिक कार्य नहीं किया आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि ''मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मीटिंग करने जा रहा था तभी यहां के थानेदार अतुल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा और मुझे रोक लिया गया. उसी समय एक गुंडा वहां आया और मेरे ऊपर स्याही फेंक दी. मैंने कोई अनैतिक और असंवैधानिक कार्य नहीं किया है, लेकिन योगी की पुलिस हम लोगों को रोकने का काम कर रही है. अगर उन्हें डर नहीं है तो पुलिस को आगे क्यों किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

योगी आदित्यनाथ को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार एके-47 से अंजाम देने की चेतावनी

Farmers Protest: राकेश टिकैत की चेतावनी, 26 जनवरी को परेड में एक तरफ चलेंगे टैंक, दूसरी तरफ ट्रैक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget