एक्सप्लोरर

UP Politics: INDIA गठबंधन में वाराणसी से कौन होगा उम्मीदवार? बैठक में इस मुद्दे पर भी बनी सहमती

INDIA Alliance Meeting: बीजेपी (BJP) के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में बने INDIA गठबंधन की बैठक हुई है. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ है.

UP News: विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA Alliance) की चौथी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी (Varanasi) से विपक्ष का एक मजबूत संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा हुई. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस बैठक में गठबंधन दलों के पार्टी प्रमुख शामिल हुए हैं. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव बैठक में शामिल हुए हैं.

मंगलवार को यहां हुई बैठक में विपक्षी दल इस बात पर सहमत हुए कि चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए कुछ अलग विचारों की जरूरत है. सूत्रों ने कहा कि बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्ष का एक मजबूत संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने पर भी चर्चा हुई. बीते दो चुनावों के दौरान विपक्षी दलों के कई नेता इस सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं.

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और सोनिया गांधी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए मिला निमंत्रण, कई विपक्षी नेता भी आमंत्रित

पीएम मोदी हैं सांसद
उल्लेखनीय है कि 2014 के संसदीय चुनावों में, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और वह 3.37 लाख वोटों के अंतर से हार गए थे. वर्ष 2019 में चर्चा थी कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाद्रा वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि, कांग्रेस ने अजय राय और समाजवादी पार्टी ने शालिनी यादव को मैदान में उतारा था. पीएम नरेंद्र मोदी ने 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर चुनाव जीता था.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की प्रक्रिया सहजतापूर्वक पूरी हो जाएगी. हर सीट पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन राजग के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार होगा.

कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य गुलाम अहमद मीर ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पत्रकारों से कहा, “चर्चा जारी है और सीट बंटवारे की प्रक्रिया सहजतापूर्वक पूरी हो जाएगी. उसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी.” मीर ने कहा कि गठबंधन जम्मू-कश्मीर समेत हर जगह एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करेगा, ताकि वोट विभाजित न हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget