एक्सप्लोरर

अमेठी में 'साइकिल' से पिछड़ा 'कमल', किंगमेकर की भूमिका में निर्दलीय उम्मीदवार

अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए सपा और बीजेपी में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों ही दलों की निगाहें निर्दलीय प्रत्याशियों पर टिकी हैं.

अमेठी. यूपी के सबसे हाई प्रोफाइल जिलों में से एक अमेठी में जिला पंचायत सदस्य की सभी 36 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं. सांसद स्मृति ईरानी के जिले में इस बार पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है. जिला पंचायत चुनाव में सपा ने सबसे अधिक 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है. जनसत्ता दल को भी एक सीट मिली, वहीं कांग्रेस को दो तो बसपा के खाते में तीन सीट गई. दूसरी तरफ जिला पंचायत चुनाव में 13 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर जिला अध्यक्ष कुर्सी की चाभी अपने पास रखी है.

सपा से गौरीगंज सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह की पत्नी सीलम सिंह जिला पंचायत की वार्ड नंबर 8 से निर्वाचित हुई हैं. अमेठी की जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर सपा अपना कब्जा जमाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति में जुट गई है. उधर, बीजेपी भी निर्दलीयों के सहारे अपना पदाधिकारी नियुक्त करने की जुगत में है.

स्मृति ईरानी ला सकती हैं मजबूत दावेदार
सपा की तरह बीजेपी की भी यही कोशिश है कि अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उनका प्रत्याशी काबिज हो. फिलहाल अमेठी के उद्योगपति और लोकसभा चुनाव में सह संयोजक रहे राजेश अग्रहरी (मसाल) वार्ड नं 28 से जिला पंचायत का चुनाव जीते हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं. हालांकि बीजेपी की तरफ से अभी ऐसे किसी भी चेहरे को सामने नहीं लाया गया है, जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाने की बात चल रही हो, लेकिन केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी इस बार बीजेपी का कोई ऐसा चेहरा सामने ला सकती हैं जो जिला पंचायत अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार हो.

निर्दलीयों की भूमिका अहम
जिला पंचायत सदस्य के 13 प्रत्याशी निर्दलीय हैं जो जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए इस बार निर्णायक भूमिका में नजर आएंगे. निर्दलीय प्रत्याशी जिस पार्टी की तरफ रुख कर लेंगे उस पार्टी का अध्यक्ष बनना करीब-करीब तय माना जा रहा है. मंगलवार देर शाम अमेठी जिला प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य की फाइनल सूची जारी की. कई बार सूची में बदलाव हुआ. एक सीट पर रिकाउंटिंग के बाद सभी 36 प्रत्याशियों के नाम जिला प्रशासन ने सार्वजनिक किए.

ये भी पढ़ें:

UP Lockdown: यूपी में फिर बढ़ा कोरोना लॉकडाउन, अब 10 मई की सुबह तक रहेगी पाबंदी

पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद आई CM योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget