एक्सप्लोरर

Independence Day: गोरखपुर में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को दी गई श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री पंकज चौधरी ने कही यह बड़ी बात

गोरखपुर में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद थे.

UP News: भारत विभाजन स्‍मृति और अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से शहीद राम प्रसाद बिस्मिल (Ram Prasad Bismil) के बलिदान स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संयोजन गुरु कृपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष बृजेश राम त्रिपाठी ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि शहीदों का बलिदान हर भारतवासी को सदियों तक याद रहेगा.

बिस्मिल की काल कोठरी देखने पहुंचे मंत्री पंकज चौधरी

मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, 'आजादी के 75वें वर्ष में पूरा देश 75 हफ्ते तक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है. शहीदों की स्‍थली पर जाकर वहां पर उन्हें नमन किया जा रहा है. यहां शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की फांसी और काल कोठरी पर आया हूं.' उन्होंने कहा कि 13 से 15 तारीख तक देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने के लिए हर घर पर एक तिरंगा फहराएं. तिरंगा हमारे देश की शान है. सभी का कर्तव्य बनता है कि देश के शहीदों की याद और स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को उल्लास के साथ मनाने के लिए आगे आएं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सशस्त्र सीमा बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रजनीश लांबा ने कहा कि ये बहुत ही अनोखा और खास दिन है. क्रांतिकारियों को याद करना हर नागरिक का कर्तव्य है. उनके बलिदान को हम जितना याद करेंगे, देश का हर नागरिक और देश उतना ही मजबूत होगा. हर भारतीय में उन्हें तिरंगा नजर आता है. हर भारतीय की तिरंगे से पहचान है. हर तिरंगे की भारतीय से पहचान है. देश को सशक्त बनाने और देश को आगे बढ़ाने के लिए आजादी के इस अमृत महोत्‍सव में हर भारतवासी खुद को भागीदार बनाएं.  

Har Ghar Tiranga: अलीगढ़ में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, AMU के वीसी पर लगाया यह गंभीर आरोप

बिस्मिल ने इस कोठरी में फांसी से पहले गुजारे थे चार महीने

राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने अमर शहीद काकोरी और मैनपुरी क्रांति के महानायक शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान उन्होंने जिस काल कोठरी में बिस्मिल ने फांसी के पूर्व चार माह गुजारे थे, उसका भी अवलोकन किया. इसके बाद उन्होंने फांसी घर को भी देखा. जहां 19 दिसंबर 1927 को शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी दी गई थी. इस अवसर पर बांसगांव सांसद, विधायक और जेल अधीक्षक और जेलर समेत अन्‍य आला अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें -

Udham Singh Nagar Crime News: पार्षद के घर में चोरी के बाद पुलिस ने बरामद किए इतने लाख रुपये के जेवर, अब ईडी को दी जाएगी सूचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget