एक्सप्लोरर

Independence Day 2024: मौजूदा वक्त में देश के किन-किन क्षेत्रों में फोकस की जरूरत? छात्र नेताओं ने रखी बेबाक राय

Independence Day 2024 Special: देश की आजादी को लेकर मेरठ के छात्रों ने प्रतिक्रिया दी है. एनएसयूआई, एबीपीवी और सपा के छात्र नेताओं ने आजादी के 77 साल के सफर पर अपनी राय दी है.

Independence Day 2024 News: देश को आजादी के लिए कई कुर्बानियां देनी पड़ी. हर वर्ग के लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी दी. युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. आजादी के बाद देश ने लंबा सफर तय किया. इस पर युवाओं की राय अहम है.

मेरठ एनएसयूआई के क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहित राणा का कहना है कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. आजादी को 77 बरस हो गए हैं. हमने खेल, विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में पूरी दुनिया लोहा मान रही है. 1947 में देश आजाद हुआ और तब से लेकर आज तक कई उतार चढ़ाव देखे हैं. कांग्रेस ने जो आजादी से विकास की रफ्तार शुरू की, आज उसी की बदौलत हम विकसित राष्ट्र की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. 

एबीपीवी की प्रांत मंत्री क्षमा शर्मा का कहना है कि देश कुछ वर्षों में तेजी से आगे बढ़ा है, और भारत को नई पहचान मिली है. 15 साल पहले भारत का नाम छिपाना पड़ता था और आज गर्व से नाम लिया जा रहा है. रूस यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों को जब लाया जा रहा था, तब कई अन्य देश के लोग भारत का झंडा लेकर खड़े थे ताकि उन्हें भी सुरक्षा मिल सके. भारत को रोजगार पर ध्यान देने की जरूरत है. स्वरोजगार की भावना भी बढ़ानी होगी. भारत में समाज में जो नेरेटिव फैलाए जा रहे हैं उन्हें कैसे रोका जाए, इस पर ध्यान देने की जरूरत है.

'गरीब मजबूत होगा तो देश की तरक्की होगी'

वहीं, आरएलडी छात्र सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सौरभ चौधरी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम आजाद देश के नागरिक हैं. हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है. देश के गरीब तबके को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस किया जाना चाहिए. क्योंकि गरीब मजबूत होगा तो देश तेजी से तरक्की करेगा. देश के युवाओं को अपनी ताकत पहचाननी पड़ेगी क्योंकि जितनी ताकत भारत के युवाओं में है उतनी पूरी दुनिया के किसी देश में नहीं. दुनिया आज हमारी ताकत का लोहा मान रही है और वो दिन दूर नहीं जब हम विकासशील राष्ट्र की श्रेणी से निकलकर विकसित राष्ट्र बन जाएंगे.

सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष ने क्या कहा?

सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अंशु मलिक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य देश के सबसे बड़े पिलर हैं. इसमें देश की आजादी के बाद कुछ भी सुधार नहीं आया. इसमें हमारे देश की सरकार को गौर करना चाहिए, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी आगे बढ़ सके और देश की उन्नति हो सके.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2024: देश की आजादी के 77 सालों का सफर, छात्र नेताओं ने कहा- विकसित हुआ है भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget