एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पर सपा नेता ने BJP से पूछे चुभते हुए सवाल, इन वादों को लेकर घेरा

Independence Day 2024: सपा नेता आईपी सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष सपने दिखाये जाते हैं. झूठ का 11 वां साल.

Samajwadi Party News: देश में आज आजादी का उत्सव मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देशवासी स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इस खास अवसर पर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और कई सवाल उठाए हैं. सपा ने स्मार्ट सिटी से लेकर रोजगार, मेक इंडिया समेत कई मुद्दों को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश की. 

सपा नेता आईपी सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष सपने दिखाये जाते हैं. झूठ का 11 वां साल. 100 स्मार्ट सिटी कहा है? हर वर्ष दो करोड़ रोजगार कहा है? मेक इन इंडिया कहा चला गया? गांवों में कस्बों जिलों में आज भी बिजली नदारद है. 10 वर्षो में महंगाई और बेरोजगारी दी है. चीन से आयात तीन लाख करोड़ रुपये पार.

सपा नेता ने साधा बीजेपी पर निशाना
सपा नेता ने कहा कि चीन से आयात बढ़ता ही जा रहा है अब तीन लाख करोड़ रुपये का आयात होने लगा है. हमारी सीमाओं में घुसता चला जा रहा है उसके बाद आयात जारी है. चीन आधारित हमारी अर्थव्यवस्था बनती जा रही है. नये उद्योग धंधे नहीं सीधे आयात भर हो रहा है. 78 वें वर्ष में विशाल उपलब्धि देश के सामने है. 

उन्होंने एक और पोस्ट में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले को लेकर भी केंद्र सरकार  को घेरा और कहा कि 'हमारे प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सेना लेकर हिन्दुओं की रक्षा के लिए बांग्लादेश में घुस गये सर्जिकल स्ट्राइक कर दी मोदी सरकार ने क्यों योगी? गृहमंत्री तो ढाका में कैम्प ऑफिस बना लिए. मुख्यमंत्री ने पर पीएम की उदासीनता पर गम्भीर सवाल उठा दिया है. केन्द्र सरकार बहुत निकम्मी है. 

सपा नेता आईपी सिंह ने अपनी इस पोस्ट के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर चुप्पी पर सवाल उठाए थे और एक बार फिर अखंड भारत का ज़िक्र किया था. 

उत्तराखंड में फ्लाइट टेक ऑफ से पहले यात्री ने इमरजेंसी डोर लीवर खींचा, पूछताछ में शख्स ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget