एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: पीएम मोदी के भाषण पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- 'जितनी तेजी से विकास होना...'

Independence Day: 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बीजेपी सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके. पीएम मोदी के भाषण पर बोलते हुए कहा कि जितनी तेजी से विकास होना था, वही नहीं हुआ.

Independence Day 2023 Special: देशभर में आज 77वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही जोर-शोर से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान वह अपने चिर-परिचित अंदाज में केंद्र सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके. मीडिया से बात करते हुए जहां वह देश के वीर सपूतों को याद करते और उन्हें नमन करते दिखे, वहीं उन्होंने दिल्ली में लाल किले से दिए गए पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर निशाना साधा.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक ओर जहां दिल्ली के लालकिले पर पीएम मोदी ने देशवासियों को 90 मिनट तक एक लंबी स्पीच दी, जिस दौरान वह विकास के मुद्दों पर चर्चा करते नजर आए. वहीं अखिलेश यादव ने इशारों में पीएम मोदी के भाषण पर हमला करते हुए कहा कि हमें और तेजी से विकास करने की जरूरत है. विकास को जितनी तेजी से होना चाहिए था उतनी तेजी से नहीं हुआ.

तेजी से नहीं हुआ विकास- अखिलेश

उन्होंने आगे कहा 'जो सपने स्वतंत्रता सेनानियों ने देखे थे, उन सपनों को पूरा करने के लिए हम लोग लगातार काम करते रहेंगे. हम लोग जहां सपने पूरे होने की बात कर रहें हैं, वहीं यह देखने की जरूरत है कि जो सपने हमें दिखाए गए थे, वह जमीनी स्तर पर पूरे हुए हैं या नहीं.' उन्होंने इशारों में कहा कि 'जब हम पीछे मुड़कर के देखते हैं, और दुनिया के दूसरे देशों से तुलना करते हैं तो हम पाते हैं कि भारत को जितना आगे बढ़ना चाहिए था, अभी उतनी रफ्तार और तेजी से नहीं बढ़ा है.'

सैफई में मनाया स्वतंत्रता दिवस

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा 'मैं स्वतंत्रता दिवस की पूरे देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं.' इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें नमन किया.

यह भी पढ़ेंः 

UP Politics: यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'गांधी परिवार का आचरण...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget