एक्सप्लोरर

नोएडा: चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तारी, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा में चलती एसी स्लीपर प्राइवेट बस में हाथ-पैर बांधकर महिला के साथ ड्राइवर ने रेप किया. पुलिस से बस को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है.

नोएडा, बलराम पांडेय: यूपी के नोएडा में एक महिला के साथ चलती बस में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. महिला प्रतापगढ़ से प्राइवेट एसी स्लीपर बस से अपने बच्चों के साथ नोएडा के सेक्टर-45 अपने पति के पास आ रही थी. बताया जा रहा है कि चलती बस में हाथ-पैर बांधकर महिला के साथ ड्राइवर ने दुष्कर्म किया. उसके बाद वो महिला को सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में विनायक हॉस्पिटल के पास उतारकर फरार हो गया. नोएडा पहुंचने पर महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पति को बताया. पति ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बस को बरामद कर लिया है. वहीं, मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कह रही है.

महिला ने सुनाई आपबीती

नोएडा के सेक्टर-20 थाने पर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आई पीड़ित महिला ने बताया कि ड्राइवर ने पहले उसे आगे स्लीपर सीट दी. इसके बाद वो और पैसे मांगने लगा. महिला ने कहा कि आप मुझे जहां उतारेंगे, वहां मेरा पति मिलेंगे, वो पैसे दे देंगे. उसके बाद उसने सबसे पीछे वाली सीट पर ले जाकर बिठा दिया, वहां कोई नहीं था. इसके बाद ड्राइवर थोड़ी देर बाद आया और मेरे साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा. उसने मेरे हाथ बांध दिए और गलत हरकत करने लगा. साथ ही, बोला कि ज्यादा चिल्लाओगी तो जान से मार दूंगा. उसने कहा कि मेरे दो बच्चे हैं, मैं डर गई थी. मैं कुछ नहीं बोल पाई. इसके बाद कंडक्टर और एक और लड़के ने कहा कि  पैसा ले लीजिए और बात खत्म कर दीजिए.

इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन पर आपबीती बताई. महिला ने बताया कि इसके बाद मुझे बस से उतार दिया गया और उसी दौरान मेरा पति और एक और लड़का बस पर चढ़ गए. मैं बस के पीछे-पीछे रिक्शा से गई. सेक्टर-62 में ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया. पीड़िता ने कहा कि वो पहली बार आई है, उसे नहीं पता कि किस जगह उसके साथ ये घटना हुई. उसने बताया कि बस में 10 से 12 लोग थे, जो सोये हुए थे.

एक नामित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़ित महिला कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एफआईआर में नामित अभियुक्तों में से एक की गिरफ्तारी कर ली गई है, बस को सीज कर दिया गया है. बचे हुए नामित अभियुक्तों और बस के मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई हैं. पीड़िता का मेडिकल जांच मेडिकल बोर्ड से कराई जा रही है. साथ ही, बस में सह यात्रियों को ढूंढकर बयान लिए जा रहे हैं, ताकि मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल हो और अभियुक्तों को सजा मिले.

यह भी पढ़ें:

यूपी: कोरोना संक्रमित होने के संदेह में तीन घंटे सड़क पर पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, अचानक हुई थी मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget