एक्सप्लोरर

Noida Loot: पहले मांगी मदद, फिर फोन और ATM कार्ड लूटकर फरार हो गए बदमाश

Noida Crime: आरोपियों की मदद के लिए जैसे ही इंजीनियर ने एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, बदमाशों ने उसका पासवर्ड देख लिया और फिर उसके बाद उसका फोन और एटीएम लेकर भाग गए.

Loot From Engineer In Noida: घर से बाहर रहते वक्त कई बार आपका सामना ऐसे लोगों से होता होगा जो आपसे मदद मांगते होंगे. आपने भी कई बार इन लोगों की मदद की होगी, लेकिन किसी की मदद करने के दौरान आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि जरा सी असावधानी आपको ठगी का शिकार बना सकती है. नोएडा में किसी की मदद करना एक इंजीनियर को भारी पड़ गया.

दरअसल कुछ बदमाशों ने मदद मांगने के बहाने पहले उसे रोका और फिर उसक सामने रोने और गिड़गिड़ाने लगे. इसके बाद जैसे ही इंजीनियर ने उनकी मदद करनी चाही वे उसका एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. इसके बाद उन्होंने उसके एटीएम से 36 हजार रुपए भी निकाल लिये. यही नहीं वे उसके फोन का इस्तेमाल कर उसके दोस्तों से पैसे भी मंगवा रहे हैं. पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

नोएडा सेक्टर 18 में हुई घटना

दरअसल यह पूरी घटना नोएडा थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 की है, जहां मदद मांगने के बहाने 2 बदमाशों ने एक युवक के साथ ठगी कर ली. मदद के नाम पर उन्होंने पीड़ित का फोन और एटीएम कार्ड लूट लिया और फरार हो गए. इंजीनियर के मुताबिक सेक्टर 18 में दो ठगों ने उससे मदद मांगी, इतना ही नहीं मदद के नाम पर वो उसके सामने हाथ पैर जोड़ने लगे. उनको रोता देख इंजीनियर ने उनकी मदद करनी चाही लेकिन वो इंजीनियर का फोन और एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए. थोड़ी देर में उन्होंने इंजीनियर के एटीएम से 36 हजार रुपए भी निकाल लिए. ठग यहीं पर बाज नहीं आए और उन्होंने पीड़ित के दोस्तों को व्हाट्सएप मैसेज करके अपने अकाउंट में पैसे भी डलवा लिए.

परेशानी बता कर कि ठगी
मदद के नाम पर कि गई ठगी को लेकर थाना सेक्टर-20 के थानाप्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित इंजीनियर रबूपुरा क्षेत्र का रहने वाला है और उसका नाम उमंग त्यागी है जो किसी काम से सेक्टर 18 आया था. जब वह सेक्टर 18 पहुंचा तो उसके सामने 2 युवक आए और अपनी परेशानी बताने लगे कि उनके पास पैसे नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां वो काम करते हैं वहां उन्हें बीते 6 महीने से सैलरी नहीं मिली है. ठगों ने बताया कि उनके पास खाने के पैसे तक नहीं जिसके बाद उमंग ने सोचा कि उन्हें कुछ पैसे दे दे. जैसे ही वो एटीएम पहुंचा बदमाशों ने उसके पीछे जाकर उसका पासवर्ड देख लिया. इसके बाद बदमाशों ने घर बात करने के बहाने पीड़ित से उसका फोन भी मांग लिया और वहां से फरार हो गये. आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें:

LULU Mall विवाद: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, पूछा- कौन है इस सत्ता का सूत्रधार?

PM Modi Kanpur Visit: एक तीर से दो निशाने साधेंगे पीएम मोदी, यादव वोट बैंक के साथ सिखों पर भी बीजेपी की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget