एक्सप्लोरर

UP News: बलरामपुर में बीजेपी नेता ने दिखाई गुंडई, दलित रोजगार सेवक को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा

बलरामपुर में बीजेपी नेता की गुंडई सामने आयी है. भाजपा मंडल महामंत्री ने एक दलित रोजगार सेवक को पहले जाति सूचक भद्दी-भद्दी गालियां दीं फिर रोजगार सेवक को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह मारा पीटा.

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बीजेपी नेता की गुंडई सामने आयी है. भाजपा मंडल महामंत्री ने एक दलित रोजगार सेवक को पहले जाति सूचक भद्दी-भद्दी गालियां दीं फिर रोजगार सेवक को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह मारा पीटा. इसके साथ ही सरकारी काम भी बीजेपी नेता ने बंद करवा दिया. मारपीट के बाद रोजगार सेवक को गम्भीर चोटे आई हैं. रोज़गार सेवक पवन कुमार के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और भाजपा के मंडल महामंत्री द्वारा अभद्रता किए जाने को लेकर रोजगार सेवकों में आक्रोश है. ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई ना होने पर सेवाओं को रोकने की बात भी कही जा रही है. उधर, मारपीट करने और गाली गलौज देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियोग पंजीकृत कर लिया है.

क्या है पूरा मामला
 मामला सदुल्लानगर थाने के गोकुलाबुजुर्ग से जुड़ा हुआ है. यहां पर बीजेपी के मंडल महामंत्री अजय कुमार उपाध्याय ने अपने गांव में तैनात रोजगार सेवक पवन कुमार को ना केवल जाति सूचक शब्दों के साथ गाली दी बल्कि उसके साथ मारपीट भी की. गाली देने और धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तहरीर का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दायर कर लिया है. विकास खण्ड रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत गोकला बुजुर्ग के दलित ग्राम रोजगार सेवक पवन कुमार द्वारा मनरेगा में मजदूरों से काम कराने गया था. अपने आप को प्रधान का प्रतिनिधि कहने वाले गाँव के अतुल कुमार उपाध्याय व कृष्ण कुमार उपाध्याय साइट पर पहुँचकर ग्राम रोजगार सेवक को जातिसूचक गाली देते हुए मारने लगे. ग्राम सेवक ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्राम रोजगार सेवक के आँख में गम्भीर चोट आई है.

ग्राम रोजगार संघ में दिखा आक्रोश
इस प्रकरण पर ग्राम रोजगार सेवक संघ में आक्रोश व्याप्त है. संघ ने चेतावनी दी गई है कि जब तक दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही नही हो जाती संगठन खामोश नही बैठेगा. पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय राज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

UP News: चलती ट्रेन की बोगी में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जांच में जुटे रेलवे अधिकारी

UP Chunav 2022: बसपा नेता सतीश मिश्रा ने सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- सपा, बीजेपी एक सिक्के के दो पहलू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget