एक्सप्लोरर

'ये बेहूदा बयान देने वाला...', कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान पर इमरान प्रतापगढ़ी ने साधा निशाना

Imran Pratapgarhi: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान पर आपत्ति जताई और कहा कि ऐसा बेहूदा बयान देने वाला शख्य सामान्य नहीं हो सकता. 

Vijay Shah Controversial Statement: बीजेपी के मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली आर्मी की अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर जो बयान दिया है उसके कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी उनके बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा बेहूदा बयान देने वाला शख्य सामान्य नहीं हो सकता. 

विजय शाह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा था कि जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े हमने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवा दी. शाह के इस बयान पर निशाना साधते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर लिखा- 'ये बेहूदा और साम्प्रदायिक बयान देने वाला व्यक्ति कोई सामान्य आदमी नहीं है बल्कि मध्य प्रदेश सरकार का मंत्री है'

'कर्नल सोफिया आतंकियों की बहन लगती हैं'
उन्होंने आगे कहा- 'इसे कर्नल सोफिया क़ुरैशी, पहलगाम में निर्दोषों को मारने वाले आतंकवादियों की बहन लगती हैं. इस व्यक्ति ने देश की सेना का अपमान किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध है कि इस व्यक्ति को तुरंत मंत्री पद से हटायें और जेपी नड्डा जी ये स्पष्टीकरण दें कि क्या इस व्यक्ति का बयान भारतीय जनता पार्टी का बयान है??'  

बता दें कि विजय शाह ने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांगी है. उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा, "अगर मेरे बयान से कोई समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुए हैं तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं. मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है. हम कर्नल सोफिया का सम्मान करते हैं. उन्होंने हमारी शान बढ़ाई है इसे किसी और नज़रिए से नहीं देखा जाना चाहिए. शाह के बयान पर बीजेपी नेतृत्व ने नाराजगी जताई और बयान के कुछ घंटों बाद ही उन्हें तलब कर लिया गया. सूत्रों के मुताबिक़ पार्टी ने उनके बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है. 

'क्योंकि वो मुसलमान हैं..?', कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
LIVE: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget