एक्सप्लोरर

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की आज अहम बैठक, हरिद्वार महाकुंभ को लेकर होगी चर्चा

इस मौके पर हरिद्वार महाकुंभ से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. हरिद्वार महाकुंभ से जुड़े अधिकारी यह देखेंगे कि कैसे माघ मेले की तैयारियां होती हैं. उसी तर्ज पर जनवरी 2021 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे.

अयोध्या: सनातन धर्म और साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद नए साल के पहले ही दिन यानी आज श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में पहली अहम बैठक करेगी. सुबह 11 बजे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी तेरह अखाड़ों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

इस बैठक में हरिद्वार महाकुंभ को लेकर चर्चा होगी. इससे पहले साधु संत और अखाड़ों के पदाधिकारी संगम स्नान करेंगे और सुबह 8 बजे बड़े हनुमान मंदिर में सभी साधु संत पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सभी साधु संत माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेंगे.

इस मौके पर हरिद्वार महाकुंभ से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. हरिद्वार महाकुंभ से जुड़े अधिकारी यह देखेंगे कि कैसे माघ मेले की तैयारियां होती हैं. उसी तर्ज पर जनवरी 2021 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे. अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि वर्ष 2019 में जिस तरह से प्रयागराज में कुंभ का आयोजन हुआ था उसकी पूरे देश और दुनिया के लोगों ने सराहना की थी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संक्रमण काल में भी परंपरा का पालन करते हुए माघ मेले के आयोजन की अनुमति दी है. इसके लिए अखाड़ा परिषद उनका आभार व्यक्त करता है. अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अपेक्षा की है कि प्रयागराज के माघ मेले की तर्ज पर ही 2021 के हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियों को भी किया जाए.

ये भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में नए साल के आगाज होते ही जश्न में डूबे लोग, तस्वीरों में देखिए 

New Year 2021: नाइट कर्फ्यू के चलते नये साल का जश्न फीका, लोग घरों पर ही कर रहे हैं सेलिब्रेट 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget