एक्सप्लोरर

गोबर से फूटे 'मेक इन इंडिया' के अंकुर, जानें- सफलता के पीछे की प्रेरक कहानी

काशीपुर के रहने वाले युवा नीरज चौधरी ने गोबर से मूर्तियां बनाने का काम शुरू किया है। नीरज को पीएम नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया प्रोग्राम से प्रेरणा मिली है। कलाकृतियों के माध्यम से अब तक नीरज लाखों रुपए का कारोबार कर चुके हैं।

देहरादून, एबीपी गंगा। गाय के गोबर से न केवल खेतों में बल्कि जेबों में भी हरियाली आ सकती है। जरूरी नहीं कि ऐसा बड़े कारोबार से ही संभव है। जज्बा व हुनर हो तो छोटे से काम से भी प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया को साकार किया जा सकता है। यही साबित कर दिखाया है काशीपुर के रहने वाले युवा नीरज चौधरी ने। नीरज वह शख्स हैं जो देसी गाय के गोबर से विभिन्न प्रकार की कलाकृति व मूर्तियां बनाकर न केवल अपनी बल्कि दर्जनों अन्य लोगों की तकदीर गढ़ रहे हैं। नीरज अपने इस कारीगरी के बूते युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

कम संसाधनों में शुरू किया काम

काशीपुर के आवास विकास में रहने वाले नीरज चौधरी ने अप्रैल 2016 में डेयरी खोलने की सोची। इस दौरान जब उन्होंने इस व्यवसाय को लेकर लोगों से विचार-विमर्श किया तो उन्हें जानकारी मिली की देसी गाय का दूध ए कैटेगरी में आता है और लाभदायक भी होता है, जबकि देसी गाय का गोबर भी अत्यंत लाभदायक है। इसी को लेकर नीरज ने अपने फार्म में गाय पाली और आसपास से भी देसी गाय का गोबर एकत्र करने लगे। उन्होंने शुरुआत में थोड़े से कच्चे माल से ही मूर्तियां तैयार करना शुरू किया।

गोबर से फूटे 'मेक इन इंडिया' के अंकुर, जानें- सफलता के पीछे की प्रेरक कहानी

बढ़ रही है डिमांड

मास्टर ऑफ सोशल वर्क में डिग्री ले चुके नीरज ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय के गोबर से ही मूर्तियों व कलाकृतियों को बनाने का काम शुरू किया है। उनके द्वारा निर्मित कलाकृति व मूर्ति देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों के अलावा विदेशों तक जा रही हैं। नीरज ने बताया कि वह अपनी कलाकृतियों के माध्यम से अब तक लाखों रुपए का कारोबार कर चुके हैं जबकि अब उनके उत्पादों की डिमांड बढ़ने लगी है। हाल ही में 14 लाख रुपए के माल की डिमांड इस्कॉन संस्था से मिली है।

गोबर से फूटे 'मेक इन इंडिया' के अंकुर, जानें- सफलता के पीछे की प्रेरक कहानी

मेक इन इंडिया से ली प्रेरणा

नीरज अपनी कलाकृतियों के माध्यम से आज देशभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। नीरज कहते है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया से उन्होंने प्रेरणा ली। खुद का काम शुरू किया। लोगों को रोजगार दिया और खुद भी अपने पैरों पर खड़े हो गए। उनकी इच्छा है कि वो प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उनको अपने हाथ से बनाई उनकी कलाकृति दें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget