एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने किया दावा, जानें- क्या कहा?

Corona News: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि भारत में ये वेरिएंट जुलाई में मिला था. इसका अबतक कोई खास असर नहीं दिखा है. भारत में इसे लेकर डरने की जरूरत नहीं दिखती.

Prof. Manindra Agrawal Prediction Over Corona News Variant: चीन (China) में कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात के बीच भारत (India) में भी नए वेरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 (Omicron BF.7) सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है. केंद्र सरकार समेत तमाम प्रदेश की सरकारों ने इसे देखते हुए सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी कोरोना को लेकर आज एक हाई लेवल की बैठक की. इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर आईआईटी कानपुर (IITKanpur) के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल (Manindra Agrawal) ने एक बार फिर भविष्यवाणी की है.

प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल कोरोना को लेकर अपनी भविष्यवाणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने चीन में कोरोना वायरस का BF7 वेरिएंट फैलने के बीच कहा है कि भारत में ये वेरिएंट सबसे पहले जुलाई में मिला था. इसका अबतक कोई खास असर नहीं दिखा है. चीन की 60 फीसदी आबादी इसकी चपेट में अगले कुछ महीनों में आने जा रही है, लेकिन भारतीयों में नेचुरल इम्यूनिटी विकसित है इसलिए भारत में इसे लेकर डरने की जरूरत नहीं दिखती. हालांकि उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को इसे लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए. 

प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने किया दावा

दरअसल, कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में अपने गणितीय सूत्र मॉडल से कई भविष्यवाणियां की थीं. उन्होंने कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर को लेकर दो भी दावे किए वो बाद में एकदम सही साबित हुए है. ऐसे में कोविड के नए वेरिएंट को लेकर उनकी ये भविष्यवाणी भारतीयों को राहत देने वाली है, लेकिन इसके साथ ही ये भी साफ है कि हमें इसे हल्के में नहीं लेना है. सावधानी बरतना और कोविड नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. 

सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक

कोरोना को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं. गुरुवार को उन्होंने उच्चस्तरीय टीम-9 के साथ एक बैठक भी की और कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सीएम ने भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा नए वैरिएंट पर नजर रखने और हर पॉजिटिव केस की जीनोम सिक्वेंसिंग कराए जाने के लिए भी कहा है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus Guidelines in UP: यूपी में इन नियमों का करना होगा पालन, कोरोना को लेकर CM योगी की उच्चस्तरीय बैठक खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget