एक्सप्लोरर

भारतीय सेना को IIT कानपुर का तोहफा, 'एनालक्ष्य' से जवान दुश्मन के मंसूबों को बनाएंगे नाकाम

IIT Kanpur: देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT कानपुर ने नवाचार से दैनिक जीवन को आसान बनाया है. इसी कड़ी में संस्थान ने देश के जवानों के लिए 'एनालक्ष्य' नाम का मेटा मटेरियल तैयार किया है.

Kanpur News Today: देश की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए भारतीय सेना लगातार नई तकनीकों को अपना रही है. इसी कड़ी में कानपुर IIT ने एक अत्याधुनिक मेटा मटेरियल तैयार किया है, जो दुश्मन सेना के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकती है. यह मटेरियल दुश्मन के रडार को भ्रमित कर देगा, जिससे भारतीय सेना के ठिकानों का पता लगाना असंभव हो जाएगा.

यह विशेष मेटा मटेरियल सेना के बंकर और टेंट को कवर करेगा, जिससे रडार पर उनकी स्थिति छिपी रहेगी. इसके अलावा इसका इस्तेमाल सैनिकों की पोशाक में भी किया जाएगा, जिससे उनकी मौजूदगी का पता लगाना मुश्किल हो जाएगा. यह खास मटेरियल भारतीय सेना के लिए राम बाण माना जा रहा है 

IIT कानपुर ने इस मेटा मटेरियल को तैयार करने में वर्षों की मेहनत की है. इसे सेना की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किया गया है. संस्थान ने इस तकनीक का प्रपोजल सरकार को भेज दिया है, जिससे इसे बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए मंजूरी मिल सके.

'एनालक्ष्य' दुश्मन को करेगा भ्रमित
IIT कानपुर ने रक्षा क्षेत्र के लिए 'एनालक्ष्य' नामक मेटा मटेरियल तैयार किया है, जो दुश्मन सेना के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा. यह मेटा मटेरियल रडार को भ्रमित कर भारतीय सेना के ठिकानों को अदृश्य बनाएगा. इस इनोवेशन को सेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है.

ये इनोवेश IIT कानपुर की बड़ी उपलब्धियों में से एक है.  इसके प्रयोग और लॉन्चिंग में एयर इंडिया के सेंट्रल कमांडर समेत कई सैन्य अधिकारी शामिल रहे. जल्द ही इसे बड़े पैमाने पर सेना में इस्तेमाल किया जाएगा.

'एनालक्ष्य' का परीक्षण सफल
IIT कानपुर के शोधकर्ता सुदेह भट्टाचार्य ने बताया कि इस मेटा मटेरियल को 'एनालक्ष्य' नाम दिया गया है. सेना के जरिये इस मेटा मटेरियल का सफल परीक्षण भारतीय सीमा पर किया गया. इससे बने बंकर, टेंट और कवर को रडार खोजने में नाकाम रहा. 

दुश्मन सेना अब भारतीय सेना के ठिकानों को खोजने में असमर्थ होगी, जिससे सेना सुरक्षित रहकर अपनी गतिविधियां जारी रख सकेगी. यह मटेरियल भारतीय सेना की ताकत को और बढ़ाएगा, जिससे देश की सीमा सुरक्षा और अभेद्य हो जाएगी

रक्षामंत्री ने की थी सराहना
कानपुर में कुछ दिनों पहले लगे डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया था. इसमें भातरीय सेना से जुड़े तमाम अविष्कार और महत्वपूर्ण उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई थी. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिरकत की थी.

इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इन अविष्कारों की खूब सराहना की थी और IIT कानपुर के लोगों को उनके इस अद्भुत कार्यों की सराहना की थी. IIT कानपुर अपनी इस खोज को देश की सुरक्षा में इस्तेमाल प्रयोग करना चाहता है.

IIT कानपुर ने किया MOU साइन
इस योजना को आत्मसात करने के लिए IIT कानपुर ने निजी कंपनी से एमओयू साइन किया है. जिसके बाद जल्द ही इस मेटेरियल से टेंट, बंकर और जवानों की वर्दी तैयार की जाएगी. इन उपकरणों को जल्द ही जवानों को सौंपा जाएगा. सफल परीक्षण के बाद इस प्रपोजल को सरकार के पास भेज गया है.

ये भी पढ़ें: जुमे की नमाज से पहले रात में संभल में पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से प्रशासन ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget