एक्सप्लोरर

रायबरेली: सुहागरात के दिन दूल्हे की मौत, गम में बदल गई खुशियां, घर में पसरा मातम

रायबरेली के अप्टा गांव निवासी एक शख्स की शादी गदागंज थाना क्षेत्र के गढ़ी मनिहर निवासी व्यक्ति की बेटी के साथ तय हुई। बीती 23 फरवरी को शादी थी। 24 फरवरी को बारात दुल्हन लेकर घर आई, इसके बाद रात में दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

रायबरेली, एबीपी गंगा। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब सुहागरात के दिन ही दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से पूरे परिवार सहित रिश्तेदारों में भी मातम छा गया। मन को विचलित करने वाली यह घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा गांव की है।

अप्टा गांव निवासी मनीष कुमार 24 वर्ष की शादी गदागंज थाना क्षेत्र के पूजा (काल्पनिक) से तय हुई थी। बीते 23 फरवरी को बड़े धूमधाम से ब्याह भी हुआ और 24 फरवरी को बारात दुल्हन लेकर घर आई। नई नवेली दुल्हन के घर आने से परिवार के साथ मेहमान भी खुश थे और धर में नाच गाने का माहौल था।

रायबरेली: सुहागरात के दिन दूल्हे की मौत, गम में बदल गई खुशियां, घर में पसरा मातम

दुल्हन सेज पर खूबसूरत सपनों के साथ अपने साजन का इंतजार कर रही थी और रात में दूल्हा सुहागरात के लिए जैसे ही सेज पर गया अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर गिर गया। तबीयत खराब होने की सूचना पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया लेकिन तब तक मनीष जिंदगी की जंग हार चुका था और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनो के साथ-साथ पूरा गांव स्तब्ध रह गया। खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं, सेज पर अपने साजन के इंतजार में बैठी दुल्हन के सपने चूर-चूर हो गए। लोग यही कहते नजर आए की नियति के आगे किसी की नहीं चलती, कल तक जहां शादी के बैंड बाजे बज रहे थे वहां अब मातम पसरा है।

रायबरेली: सुहागरात के दिन दूल्हे की मौत, गम में बदल गई खुशियां, घर में पसरा मातम

इस पूरे मामे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ एमके शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक के मामला लग रहा है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget