मथुरा: मामूली झगड़े में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मामूली झगड़े में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड के बाद गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुरीर कोतवाली इलाके के ब्योही गांव में खूनी संघर्ष में गोली लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल है जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक परिवार के ही दो पक्षों में लंबे समय से कुछ विवाद चलता आ रहा था. इसी विवाद के चलते सोमवार देर रात दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था और सुबह उस झगड़े में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. जिसमें अशोक और उनकी पत्नी गीता की गोली लगने से मौत हो गई.
लाइसेंसी बंदूक बरामद सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस ने मामले में गुलवीर, कोमल और बलराम को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आए लोगों के कब्जे से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई है.
दोबारा शुरू हुआ झगड़ा बताया जा रहा है कि सुरीर कोतवाली के ब्योही गांव में सोमवार की रात गुलवीर और अशोक पक्ष में खेत से धान की गंध निकालने को लेकर लाठी-डंडे चल गए थे. जिसमें परिवार के ही सदस्य कुंवरपाल ने बीच-बचाव कराना चाहा तो उसकी भी पिटाई कर दी गई. मंगलवार सुबह अशोक का बेटा राजेश घर से निकलकर खेत की ओर जा रहा था तभी उसकी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.
इलाकों में दहशत बेटे को बचाने आए उसके पिता 65 वर्षीय अशोक और उसकी मां गीता उम्र 60 वर्ष को गुलवीर ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पति-पत्नी की हत्या की सूचना से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. घटना में शामिल आरोपी पक्ष के अन्य लोग फरार हो गए हैं. हत्याकांड पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.
यह भी पढ़ें:
हाथरस मामले पर यूपी सरकार ने बिना मांगे दाखिल किया हलफनामा, कहा- जांच की निगरानी करे SC
मेरठः सपा नेता और बेटे पर रिश्तेदारों ने की फायरिंग, दो लोग किए गिरफ्तार
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL






















